फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Go First: गो फर्स्ट के पास उपलब्ध सुविधाओं का ऑडिट करेगा DGCA, परिचालन फिर से शुरू करने की चल रही तैयारी

Fri, 30 Jun 2023 06:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Go First Revival Plan: डीजीसीए ने बताया है कि 4 से 6 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाने वाली विशेष ऑडिट सुरक्षा से संबंधित पहलुओं और एयर ऑपरेटर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए जरूरी आवश्यकताओं से संबंधित होगी।
विज्ञापन
गो फर्स्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गो फर्स्ट के लिए नियुकत रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) की ओर से 28 जून 2023 को दिए गए रिवाइवल प्लान की प्रारंभिक समीक्षा के बाद डीजीसीए ने मुंबई और दिल्ली में गो फर्स्ट की सुविधाओं का विशेष ऑडिट करने की योजना बनाई है। डीजीसीए ने बताया है कि 4 से 6 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाने वाली विशेष ऑडिट सुरक्षा से संबंधित पहलुओं और एयर ऑपरेटर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए जरूरी आवश्यकताओं से संबंधित होगी। यह ऑडिट नियमों के निरंतर अनुपालन के साथ-साथ उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने के लिए की गई व्यवस्थाओं के भौतिक सत्यापन पर केंद्रित होगी।

विज्ञापन


इससे पहले संकट का सामना कर रही एयरलाइन गो फर्स्ट ने घोषणा की थी कि परिचालन कारणों से उसकी निर्धारित उड़ान संचालन छह जुलाई तक रद्द रहेगा। शुरुआत में एयरलाइन ने कहा था कि परिचालन 30 जून तक रद्द रहेगा। नकदी की कमी से जूझ रहे वाहक के विमान तीन मई से खड़े हैं। मई की शुरुआत में गो फर्स्ट ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में दिवालियापन के लिए आवेदन किया और बढ़ते घाटे के कारण अपने उड़ान संचालन को निलंबित कर दिया था।

डीजीसीए ने एयरलाइंस से नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा 
इस बीच डीजीसीए ने एयरलाइंस से नियमों का सख्ती से पालन करने के साथ-साथ कॉकपिट में लोगों के अनधिकृत प्रवेश की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा है। डीजीसीए ने इसके लिए पायलटों और केबिन क्रू को जागरूक करने के लिए कहा है। डीजीसीए का यह कदम हाल की घटनाओं के बाद आया है, जहां उड़ानों के दौरान अनधिकृत लोगों को कॉकपिट के अंदर जाने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें