फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deal: सीआईपीएल भारत सरकार की कंपनी के लिए दो डाटा सेंटर स्थापित करेगी, 137 करोड़ रुपये में मिला अनुबंध

Tue, 29 Aug 2023 09:47 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Deal: कॉरपोरेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड एवं ''सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) के साथ “PRAGAMAN’ नामक एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत सीआईपीएल के द्वारा नोएडा और हैदराबाद में दो डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
SPMCIL - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा स्थित कॉरपोरेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड (सीआईपीएल) ने भारत सरकार की कंपनी सिक्योरिटी प्रिंटिंग और मिंटिंग कॉर्प से 137 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है। इस करार के तहत सीआईपीएल नोएडा और हैदराबाद में दो डाटा सेंटर की स्थापना करेगी।

विज्ञापन

 
टेक्नोलॉजी सोल्यूशन कंपनी सीआईपीएल ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने दो डेटा केंद्र स्थापित करने के लिए भारत सरकार की स्वामित्व वाली ''सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) के साथ 137 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कॉरपोरेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड और सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) के साथ “PRAGAMAN’ नामक एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत सीआईपीएल के द्वारा नोएडा और हैदराबाद में दो डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


सीआईपीएल ने अपने बयान में कहा कि ये दो डेटा सेंटर जिसमें एक प्राइमरी और दूसरा डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर शामिल है। लेटेस्ट तकनीक पर आधारित इस डेटा सेंटर की स्थापना से एसपीएमसीआईएल की कार्य दक्षता, स्पीड और एक्यूरेसी के मामले में पहले से बहुत बेहतर होगी। 

भारत सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी एसपीएमसीआईएल में बैंक करेंसी नोट, सिक्यूरिटी पेपर, गैर-न्यायिक स्टांप पेपर, डाक टिकट और सिक्कों का निर्माण किया जाता है। इस ऐतिहासिक अनुबंध के साइन होने के मौके पर सीआईपीएल ने कहा कि कंपनी ने पिछले 15 वर्षों में केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जिम्मेदारी से पूरा किया है। कंपनी ने अपने बायन में भरोसा जताया कि आगे आने वाले समय में भी वो ऐसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को इसी जिम्मेदारी से पूरा करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें