Credit Suisse: स्विट्जरलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 30 फीसदी से ज्यादा चढ़े। इससे पहले बुधवार को बैंक के सबसे बड़े शेयरधारक ने कहा कि क्रेडिट सुइस में उनकी ओर से और कोई फंडिंग करने की योजना नहीं है, इसके बाद बैंक के शेयर 25 प्रतिशत तक लुढ़ककर रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले गए थे।
स्विस सेंट्रल बैंक की ओर से निवेशकों को क्रेडिट सुइस की वित्तीय स्थिति को लेकर आश्वस्त किए जाने के बार यूरोप के मुख्य बाजार हरे निशान खुले हैं। यूरोपी बाजार में कारोबार के शुरुआती मिनटों में यूके का एफटीएसई इंडेक्स 100 (1 प्रतिशत से अधिक) और फ्रेंच सीएसी 40 (1.5 प्रतिशत) अंकों के ऊपर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने स्विस सेंट्रल बैंक से 53 अरब डॉलर के ऋण लेने पर सहमति जतायी है और कहा है कि बैंक की लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए यह एक जरूरी कदम था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्विस सेंट्रल बैंक से 53 अरब डॉलर का लोन मिलने बाद क्रेडिट सुइस के शेयरों में गुरुवार को शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में ही उछाल नजर आया।
स्विट्जरलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 30 फीसदी से ज्यादा चढ़े। इससे पहले बुधवार को बैंक के सबसे बड़े शेयरधारक ने कहा कि क्रेडिट सुइस में उनकी ओर से और कोई फंडिंग करने की योजना नहीं है, इसके बाद बैंक के शेयर 25 प्रतिशत तक लुढ़ककर रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले गए थे। इस बीच कयास लगने लगने थे कि अमेरिका में एसवीबी संकट के बाद अब अगला नंबर क्रेडिट सुइस का ही है।
विज्ञापन
बाजार में बढ़ती आशंकों को देखते हुए रातों-रात स्विस सेंट्रल बैंक और स्विस नियामक ने घोषणा करते हुए कहा कि वे क्रेडिट सुइस को वित्तीय सहायता प्रदान करने पर सहमत हैं। दूसरी तरफ बैंक ने भी कहा कि वह इस प्रस्ताव को स्वीकार कर रहे हैं क्योंकि बैंक की तरलाता बनाए रखने के लिए यह जरूरी कदम है।
एसवीबी-सिग्नेचर के बाद क्रेडिट सुइस में बवाल क्यों मचा?
166 साल पुराने Credit Suisse की गिनती दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में एक होती है। क्रेडिट सुइस UBS AG के बाद स्विट्जरलैंड का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। बुधवार को बैंक के शेयरों में 25 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बैंक के शेयरों की कीमत पिछले तीन महीनों में एक तिहाई तक लुढ़क चुके हैं। इसी बीच वहीं, बैंक के सबसे बड़े शेयरहोल्डर ने इसमें और निवेश डालने से मना कर दिया, इसके शेयरों में तेज बिकवाली शुरू हो गई। आनन-फानन में रातों-रात स्विस सेंट्रल बैंक और स्विस नियामक बैंक की डूबती नैया को किनारे लगाने सामने आए।
बता दें कि स्विट्जरलैंड के क्रेडिट सुइस बैंक में सबसे बड़ी (9.9 फीसदी) हिस्सेदारी सऊदी नेशनल बैंक (Saudi National Bank) की है। क्रेडिट सुइस बैंक के सीईओ उलरिच कोर्नर ने मंगलवार को बैंक की वित्तीय स्थिति बेहतर होने का दावा किया था उन्होंने कहा था कि ऋणदाता का बैलेंस शीट मजबूत है ऐसे में उसके डूबने की आशंका नहीं है, पर अगले ही दिन हालात पलट गए। सऊदी नेशनल बैंक के अध्यक्ष अम्मार अल खुदैरी ने कहा था कि उनका बैंक क्रेडिट सुइस में फिलहाल कोई नया निवेश नहीं कर पाएगा। सऊदी नेशनल बैंक ने पिछले साल क्रेडिट सुइस के पूंजी जुटाने की प्रक्रिया के दौरान 9.9 प्रतिशत के शेयर खरीदे थे।