फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक की खाली प्लास्टिक की बोतलों को आपसे खरीदेंगी कंपनियां, होगी मोटी कमाई

Fri, 20 Jul 2018 05:19 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों द्वारा प्लास्टिक पर बैन लगाने के बाद अब कोल्डड्रिंक और बोतलबंद पानी बेचने वाली कंपनियां भी इसके द्वारा फैलने वाले कूड़े की रोकथाम के लिए आगे आ गई हैं। खासबात यह है कि इसके जरिए आप भी कमाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कंपनियों ने लागू की बायबैक पॉलिसी
देश की कई कंपनियों  जैसे कि कोका कोला, पेप्सीको और बिसलेरी ने फिलहाल महाराष्ट्र में अपनी बायबैक पॉलिसी शुरू की है। इस पॉलिसी के तहत एक किलोग्राम बोतलों पर 15 रुपये मिलेंगे। 

लिखी होगी कीमत
इसके लिए कंपनियां प्रत्येक बोतल पर इस कीमत को लिखेंगी। बिस्लरी के चेयरमैन रमेश चौहान ने अखबार को बताया कि प्लास्टिक को रीसाइकिल करने की व्यवस्था पहले से ही है। अब हमें जरूरत इस बात की है कि इसे ज्यादा प्रभावी और संबंधित पक्षों के लिए लाभदायी बनाने की है।'  पेप्सी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने अब अपनी प्लास्टिक बोतलों की रीसाइकल कीमत 15 रुपये तय की है। 
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में लगेंगी वेंडिंग मशीन
इसके लिए सभी कंपनियां पूरे प्रदेश में वेंडिंग मशीन लगाने के प्रस्ताव पर काम कर रही है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र ने 200 एमएल से छोटी प्लास्टिक की डिस्पोजबल बोतलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि कंपनियों को तीन महीने का वक्त दिया गया कि वो एक प्लान लेकर के आएं, जिससे इस तरह के कूड़े पर रोकथाम लग सके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें