बच्चों के लिए बनवाएं 'नीला आधार कार्ड'
- फोटो : twitter: @UIDAI
आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। आधार में न सिर्फ आपके पते की जानकारी होती है, बल्कि इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) बच्चों के आधार बनवाने की सुविधा भी देती है। जी हां, आपको अपने बच्चों के लिए बाल आधार बनवाना होता है। अगर आप भी अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इधर जानें कि आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा।
यदि आपका बच्चा पांच साल से कम उम्र का है तो आप उसके लिए बाल आधार बनवा सकते हैं। लेकिन बच्चे के पांच वर्ष के होने पर यह आधार अमान्य हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे अपने पास वाले स्थायी आधार केंद्र पर जाकर उसी आधार संख्या से बायोमेट्रिक विवरण रजिस्ट्रर कराना होता है। मालूम हो कि बच्चों के लिए जारी किया जाने वाला आधार नीले रंग का होता है। बाल आधार के लिए जहां कहीं भी बच्चे की पहचान की जरूरत होती है, वहां उसके माता-पिता को साथ जाना होता है।
आइए जानते हैं आप बाल आधार कैसे बनवा सकते हैं और बायोमेट्रिक विवरण रजिस्ट्रर कराने के लिए फ्री में अपॉइंटमेंट कैसे ले सकते हैं-