फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मिक मंत्रालय: पूर्वोत्तर में पोस्टिंग वाले एआईएस अधिकारियों के कई भत्ते वापस, केंद्र का फैसला

Sun, 25 Sep 2022 10:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ministry of personnel public grievances and pensions - फोटो : social media
विज्ञापन

कार्मिक मंत्रालय ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में पोस्टिंग के लिए अखिल भारतीय सेवा (एआईएस) अधिकारियों को दिए जाने वाले भत्तों को लेकर बड़ा फैसला किया है। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, केंद्र ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में पोस्टिंग के लिए अखिल भारतीय सेवा (एआईएस) अधिकारियों को दिए जाने वाले कई प्रोत्साहनों और भत्तों को वापस लेने का फैसला किया है। यह आदेश 23 सितंबर से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने 10 फरवरी 2009 को इस विशेष भत्ते के लिए एक आदेश जारी किया था। जिसे विशेष भत्ता कहा जाता है। इसमें तीन अखिल भारतीय सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) शामिल है। सूत्रों की मानें तो पूर्वोत्तर राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार को इस फैसले की वजह बताया जा रहा है।

डीओपीटी के आदेश के मुताबिक, केंद्र ने पूर्वोत्तर क्षेत्रों में तैनात आईएएस, आईपीएस और आईएफओएस अधिकारियों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन और विशेष भत्ते को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। आदेश में कहा गया कि अखिल भारतीय सेवाओं के पूर्वोत्तर कैडर के अधिकारियों को पूर्वोत्तर क्षेत्र में काम करने के दौरान दिए जाने वाले एक विशेष भत्ते को भी वापस ले लिया गया है, जो अन्य भत्तों के अलावा उनके मूल वेतन के 25 फीसदी की दर से दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें