फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tax Devolution: केंद्र ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 72,960 करोड़ रुपये जारी किए, इन पर होगा खर्च

Fri, 22 Dec 2023 02:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tax Devolution: सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने विभिन्न सामाजिक कल्याण उपायों और बुनियादी ढांचा विकास योजनाओं के वित्तपोषण के लिए राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 72,960 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह किस्त 10 जनवरी, 2024 को राज्यों को देय कर हस्तांतरण किस्त और 72,961.21 करोड़ रुपये की किस्त के अतिरिक्त है।
विज्ञापन
Tax Devoluton - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 72,960 करोड़ रुपये जारी करने का एलान कर दिया है। भारत सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने विभिन्न सामाजिक कल्याण उपायों और बुनियादी ढांचा विकास योजनाओं के वित्तपोषण के लिए राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 72,960 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह किस्त 10 जनवरी, 2024 को राज्यों को देय कर हस्तांतरण किस्त और 72,961.21 करोड़ रुपये की किस्त के अतिरिक्त है जो 11 दिसंबर, 2023 को पहले ही जारी की जा चुकी है।

सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आगामी त्योहारों और नए साल के मद्देनजर, केंद्र सरकार ने विभिन्न सामाजिक कल्याण उपायों और बुनियादी ढांचे के विकास योजनाओं के वित्तपोषण के लिए राज्य सरकारों की मदद के लिए 72,961.21 करोड़ रुपये की कर हस्तांतरण राशि की अतिरिक्त किस्त को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन

किस राज्य को  कितनी राशि 
क्रम सं. राज्य राशि
विज्ञापन

(करोड़ ₹ में)
1 आंध्र प्रदेश 2952.74
2 अरुणाचल प्रदेश 1281.93
3 असम 2282.24
4 बिहार 7338.44
5 छत्तीसगढ 2485.79
6 गोवा 281.63
7 गुजरात 2537.59
8 हरयाणा 797.47
9 हिमाचल प्रदेश 605.57
10 झारखंड 2412.83
11 कर्नाटक 2660.88
12 केरल 1404.5
13 मध्य प्रदेश 5727.44
14 महाराष्ट्र 4608.96
15 मणिपुर 522.41
16 मेघालय 559.61
17 मिजोरम 364.8
18 नगालैंड 415.15
19 ओडिशा 3303.69
20 पंजाब 1318.4
21 राजस्थान 4396.64
22 सिक्किम 283.1
23 तमिलनाडु 2976.1
24 तेलंगाना 1533.64
25 त्रिपुरा 516.56
26 उतार प्रदेश। 13088.51
27 उत्तराखंड 815.71
28 पश्चिम बंगाल 5488.88
  कुल 72961.21

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें