CCPA: दिल्ली महिला आयोग ने भी गुरुवार को दो ई-कॉमर्स फर्मों को कथित रूप से अपने प्लेटफार्म पर एसिड की बिक्री की अनुमति देने के लिए नोटिस जारी किया था। जब जांच में यह बात सामने आई कि तेजाब ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से खरीदा गया था जब दिल्ली पुलिस ने भी फ्लिपकार्ट को नोटिस भी जारी किया था।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ई-कॉमर्स कंपनियों फ्लिपकार्ट और मीशो डॉट कॉम को उनके प्लेटफॉर्म पर तेजाब की बिक्री से संबंधित नियमों के घोर उल्लंघन के लिए नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
हाल ही में दिल्ली के द्वारका में एक लड़की पर तेजाब हमले में आरोपी ने फ्लिपकार्ट से तेजाब खरीदा था। इस घटना के बाद ऑनलाइन प्लेटफार्म पर तेजाब बेचने के लिए इन स्टोर्स की आलोचना शुरू हो गई है। अब इस मामले में सीसीपीए ने कार्रवाई करते हुए फ्लिपकार्ट और मीशों को नोटिस जारी किया है।
दिल्ली महिला आयोग ने भी गुरुवार को दो ई-कॉमर्स फर्मों को कथित रूप से अपने प्लेटफार्म पर एसिड की बिक्री की अनुमति देने के लिए नोटिस जारी किया था। जब जांच में यह बात सामने आई कि तेजाब ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से खरीदा गया था जब दिल्ली पुलिस ने भी फ्लिपकार्ट को नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "CCPA ने दो ई-कॉमर्स कंपनियों फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड और फैशनियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (meesho.com) को उनके प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट किए गए एसिड की बिक्री से संबंधित घोर उल्लंघन के लिए नोटिस भेजा है।" नोटिस में इन संस्थाओं को 7 दिनों में विस्तृत जवाब देने का निर्देश दिया है।
नोटिस के अनुसार CCPA के नोटिस के निर्देशों का पालन न करने पर इन संस्थाओं के खिलाफ उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।