फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL Scam: सीबीआई ने पीएसएल स्कैम मामले में मुंबई में की छापेमारी, भारी मात्रा में नकद और डॉलर बरामद

Thu, 12 Jan 2023 09:30 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने गुरुवार को 217 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के चार अलग-अलग मामले दर्ज करने के बाद कई शहरों में 12 स्थानों पर पीएसएल निदेशकों और अन्य के परिसरों की तलाशी ली। सीबीआई ने तलाशी के दौरान 90,413 अमेरिकी डॉलर और 1.99 करोड़ रुपये नकद जब्त किए।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान बरामद नकद। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने पीएसएल स्कैम मामले में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान केंद्रीय एजेंसी ने भारतीय मात्रा में नकद और डॉलर बरामद किया है। फिलहाल यह छापेमारी जारी है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने गुरुवार को 217 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के चार अलग-अलग मामले दर्ज करने के बाद कई शहरों में 12 स्थानों पर पीएसएल निदेशकों और अन्य के परिसरों की तलाशी ली। सीबीआई ने तलाशी के दौरान 90,413 अमेरिकी डॉलर और 1.99 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। उन्होंने बताया कि केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आईडीबीआई बैंक लिमिटेड और एक्जिम बैंक की शिकायतों पर कुल 217.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामले दर्ज किए गए थे।

उन्होंने बताया कि तलाशी मुंबई में 12 स्थानों और दमन, कच्छ, नोएडा और दिल्ली में एक-एक स्थान पर की गई। पहला मामला केनरा बैंक से जुड़ा है, जो करीब 30.49 करोड़ रुपये का है। दूसरा मामला ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (अब पंजाब नेशनल बैंक के साथ विलय) में 51.90 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित है।
विज्ञापन


सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि यह भी आरोप लगाया गया कि पाइप निर्माण और पाइप कोटिंग के कारोबार में शामिल निजी कंपनी ने ई-सिंडिकेट बैंक से ऋण सुविधाओं का लाभ उठाया और इसके बाद धन को अपनी सहायक कंपनियों में भेज दिया।

सीबीआई ने बताया कि तीसरा मामला आईडीबीआई बैंक लिमिटेड से 29.06 करोड़ रुपये (लगभग) की कथित धोखाधड़ी से संबंधित है। कंपनी और उसके अधिकारियों पर एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (EXIM Bank) में कथित रूप से 105.92 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें