दो सहायक इंजीनियरों और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान सोमवार देर रात तक जारी रहा और इसमें कोलकाता व मैंगलोर भी शामिल थे। सीबीआई ने यह कार्रवाई यूको बैंक की शिकायत पर बैंक में काम करने वाले दो सहायक इंजीनियरों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के बाद की है। एजेंसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एजेंसी ने करीब 820 करोड़ रुपये के संदिग्ध आईएमपीएस लेनदेन का आरोप लगाया है।
तलाशी के दौरान बरामद हुआ ये सामान
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम, ईमेल अर्काइव और डेबिट/क्रेडिट कार्ड सहित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए। अधिकारियों ने कहा,'यह आरोप लगाया गया है कि 10 नवंबर 2023 और 13 नवंबर 2023 के बीच सात निजी बैंकों के 14000 खाताधारकों से आईएमपीएस आवक लेनदेन को आईएमपीएस चैनल के माध्यम से यूको बैंक के भीतर 41,000 खाताधारकों को निर्देशित किया गया।'