फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Raut: 'भाजपा पूर्व पीएम से माफी मांगे', एयर इंडिया मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोले संजय राउत

Fri, 29 Mar 2024 02:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sanjay Raut: सीबीआई ने जिस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है वह राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, जो अब अजीत पवार की अध्यक्षता वाले गुट से जुड़े हैं के कार्यकाल का है। वे कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री थे। 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया-इंडियन एयरलाइंस विलय मामले में सीबीआई की ओर से क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किए जाने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को भाजपा से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से माफी मांगने को कहा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने संप्रग काल में एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय के बाद गठित कंपनी एनएसीआईएल द्वारा विमान पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है क्योंकि उसे 'किसी तरह की गड़बड़ी का कोई साक्ष्य' नहीं मिला है। 

विज्ञापन


यह मामला राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, जो अब अजीत पवार की अध्यक्षता वाले गुट से जुड़े हैं के कार्यकाल का है। वे कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री थे। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार को लेकर हो-हल्ला मचाया था।  उन्होंने कहा, ''भाजपा को डॉ. सिंह से माफी मांगनी चाहिए।"

नेशनल एविएशन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NACIL) का गठन एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय के बाद किया गया था। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि यह फैसला 'बेईमानी' से किया गया और विमानों को लीज पर लिया गया, जबकि उस दौरान अधिग्रहण कार्यक्रम चल रहा था। 
विज्ञापन


सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि पट्टे पर देने का निर्णय अज्ञात लोगों के साथ साजिश रचकर लिया गया जिससे निजी कंपनियों को आर्थिक लाभ हुआ और सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें