फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर: 27 सितंबर तक 80 हजार करोड़ से ज्यादा का रिफंड, 49 लाख करदाताओं को फायदा

Fri, 01 Oct 2021 04:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सीबीडीटी के अनुसार एक अप्रैल से लेकर 27 सितंबर तक 49 लाख से ज्यादा करदाताओं को रिफंड किया गया।  
 
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चालू वित्त वर्ष में आयकर दाताओं को इस साल अब तक 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड किया जा चुका है। आयकर की सर्वोच्च नीति निर्माता संस्था केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

रिफंड राशि में 19,699 करोड़ रुपये 47,53,254 वैयक्तिक आयकर दाताओं के केस में और 60,387 करोड़ रुपये कार्पोरेट टैक्स के 1,63,021 के केस में रिफंड किए गए हैं। बोर्ड ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इस तरह सीबीडीटी ने कुल 80,086 करोड़ रुपये का कर वापस लौटाया है। एक अप्रैल 2021 से 27 सितंबर 2021 के बीच यह राशि 49.16 लाख से ज्यादा करदाताओं को रिफंड की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें