फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT: सीबीडीटी ने आयकर विभाग की नई वेबसाइट लॉन्च की, करदाताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हैं ये सुविधाएं

Sat, 26 Aug 2023 01:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IT: वेबसाइट पर विजिटर्स की सुविधा के लिए सभी नए बदलावों को एक निर्देशित वर्चुअल टूर और नए बटन संकेतकों के माध्यम से समझाया गया है। नई कार्यक्षमता उपयोगकर्ताओं को विभिन्न अधिनियमों, अनुभागों, नियमों और कर संधियों की तुलना करने की सुविधा देती है। साइट पर सभी प्रासंगिक सामग्री अब आसान नेविगेशन के लिए आयकर अनुभागों के साथ टैग की गई है।
विज्ञापन
सीबीडीटी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने शनिवार को एक नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है जो उपयोगकर्ताओं के लिए अनुकूल इंटरफेस, मूल्यवर्धित फीचर और नये मॉड्यूल से लैस है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने उदयपुर में आयकर निदेशालय (सिस्टम) की ओर से आयोजित 'चिंतन शिविर' में नई वेबसाइट लॉन्च की। 

वेबसाइट में नए मॉड्यूल के साथ किए गए हैं कई बदलाव

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, "करदाताओं के अनुभव को बेहतर बनाने और नई प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल रखने के लिए आयकर विभाग ने अपनी राष्ट्रीय वेबसाइट 'www.incometaxindia.gov.in' को उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस, मूल्यवर्धित सुविधाओं और नए मॉड्यूल के साथ नया रूप दिया है।" 

विज्ञापन


नई वेबसाइट को मोबाइल रिस्पॉन्सिव लेआउट के साथ फिर से डिजाइन किया गया है। वेबसाइट में नई सुविधाओं और कार्यक्षमताओं के साथ कॉन्टेंट के लिए एक 'मेगा मेनू' भी है। 

वेबसाइट पर वर्चुअल टूर के जरिये बदलावों के बारे में बताया गया है

वेबसाइट पर विजिटर्स की सुविधा के लिए सभी नए बदलावों को एक निर्देशित वर्चुअल टूर और नए बटन संकेतकों के माध्यम से समझाया गया है। नई कार्यक्षमता उपयोगकर्ताओं को विभिन्न अधिनियमों, अनुभागों, नियमों और कर संधियों की तुलना करने की सुविधा देती है। साइट पर सभी प्रासंगिक सामग्री अब आसान नेविगेशन के लिए आयकर अनुभागों के साथ टैग की गई है। 

इसके अलावा, डायनामिक ड्यू डेट अलर्ट कार्यक्षमता रिवर्स काउंटडाउन, टूल टिप्स और संबंधित पोर्टलों के लिंक प्रदान करती है ताकि करदाताओं को आसानी से अनुपालन करने में मदद मिल सके। सीबीडीटी ने कहा कि संशोधित वेबसाइट करदाता सेवाओं को बढ़ाने की दिशा में एक और पहल है और यह करदाताओं को शिक्षित करना तथा कर अनुपालन की सुविधा प्रदान करना जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें