Byjus: बायजू को अमेरिका स्थित बच्चों की शिक्षा देने वाली कंपनी फर्म एपिक और अपस्कीलिंग फर्म ग्रेट लर्निंग की बिक्री से 800 मिलियन डॉलर से एक अरब डॉलर तक मिलने की उम्मीद है। सूत्र ने कहा कि फर्म इक्विटी बिक्री से नई पूंजी जुटाने की संभावना पर भी काम कर रही है और रणनीतिक निवेशकों को उपरोक्त प्रमुख संपत्तियों की बिक्री के लिए बैंकरों के साथ काम कर रही है।
एड-टेक दिग्गज बायजू अपने विदेशी उपक्रमों एपिक एंड ग्रेट लर्निंग को बेचकर कर्जदाताओं को अपना पूरा 1.2 अरब डॉलर (9,956 करोड़ रुपये) का कर्ज लौटाने पर विचार कर रही है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा कि एड-टेक डेकाकोर्न ऋणदाताओं के साथ चर्चा कर रही है और उसने अपने टर्म बी ऋण को क्लियर देने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
बायजू को अमेरिका स्थित बच्चों की शिक्षा देने वाली कंपनी फर्म एपिक और अपस्कीलिंग फर्म ग्रेट लर्निंग की बिक्री से 800 मिलियन डॉलर से एक अरब डॉलर तक मिलने की उम्मीद है।
सूत्र ने कहा कि फर्म इक्विटी बिक्री से नई पूंजी जुटाने की संभावना पर भी काम कर रही है और रणनीतिक निवेशकों को उपरोक्त प्रमुख संपत्तियों की बिक्री के लिए बैंकरों के साथ काम कर रही है। हालांकि इस बारे में टिप्पणी के लिए एड-टेक प्लेटफॉर्म को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
भारत का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप छह महीने से कम समय में पूरे 1.2 बिलियन अमरीकी डालर के टर्म लोन बी (टीएलबी) को चुकाने की उम्मीद कर रहा है। इसमें से 30 करोड़ डॉलर अगले तीन महीने में चुकाने का प्रस्ताव है। हालांकि, कर्जदाताओं ने अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।