फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BYJU's Layoffs: बायजू ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, कंपनी के कुल कार्यबल के दो फीसदी के बराबर

Tue, 20 Jun 2023 11:12 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा छंटनी कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग दो प्रतिशत है। कंपनी में छंटनी का नया दौर एक अरब डॉलर के कर्ज भुगतान को लेकर अमेरिकी अदालत में जारी कानूनी विवाद के बीच शुरू हुआ है। 
विज्ञापन
बायजूस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपनी पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि छंटनी के शिकार कर्मचारी विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। हालांकि, नए कर्मचारियों के आने से कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 50,000 के आसपास बनी हुई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा छंटनी कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग दो प्रतिशत है। कंपनी में छंटनी का नया दौर एक अरब डॉलर के कर्ज भुगतान को लेकर अमेरिकी अदालत में जारी कानूनी विवाद के बीच शुरू हुआ है। बायजू ने पहले कहा था कि वह अक्तूबर, 2022 से लेकर अगले छह महीनों में करीब 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

फरवरी में करीब 1,500 कर्मचारियों की हुई थी छंटनी
इसी साल फरवरी में बायजू ने करीब 1,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इसमें मुख्य रूप से डिजाइन, इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन कार्यक्षेत्र के कर्मचारी शामिल थे। जबकि पिछले साल अक्तूबर में बायजू ने करीब 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था, जो कंपनी के कार्यबल का पांच फीसदी था।
विज्ञापन


बायजू के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन ने पिछले साल अक्तूबर में कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि नियोजित 2,500 कर्मचारियों से आगे कोई छंटनी नहीं की जाएगी। तब सूत्रों ने बताया था कि कंपनी ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक्स, कस्टमर केयर, इंजीनियरिंग, सेल्स, मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस और अन्य क्षेत्रों में कुछ कार्यों को आउटसोर्स करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें