फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: महाराष्ट्र-राजस्थान में ED की सख्ती; मल्टीलेवल मार्केटिंग मामले में ₹84.24 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Thu, 21 Mar 2024 04:43 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई / नई दिल्ली

सार

व्यापार जगत के साथ-साथ आर्थिक अपराध के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गुरुवार को कई अहम घटनाक्रम सामने आए। महाराष्ट्र और राजस्थान में ED ने सख्ती दिखाते हुए मल्टीलेवल मार्केटिंग स्कीम मामले में ₹84.24 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। पढ़िए बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ी दिन की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मल्टीलेवल मार्केटिंग स्कीम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को 84.24 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति कुर्क की। ईडी ने यह कार्रवाई केबीसी मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड और अन्य पक्षकारों पर की है। सूचना के मुताबिक राजस्थान और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बनी इन संपत्तियों को पीएमएलए कानून के तहत अटैच किया गया है।
विज्ञापन


ईडी के मुताबिक संपत्तियां महाराष्ट्र और राजस्थान के अन्य क्षेत्रों के अलावा नासिक, ठाणे, सिंधुरगढ़ और पाली जिलों में हैं। संपत्तियों को धन शोधन निवारण कानून (PMLA), 2002 के तहत 19 मार्च को अटैच किया गया। जिन संपत्तियों को अटैच किया गया है इसमें प्रमोटर भाऊसाहेब छब्बू चव्हाण और आरती भाऊसाहेब चव्हाण की संपत्तियां भी शामिल हैं। अन्य लोगों की तरफ से अर्जित बेनामी संपत्तियां, डीमैट खाते, डाकघर के बचत खातों में जमा पैसे, चांदी और हीरे के आभूषणों और बैंक अकाउंट में जमा पैसों को भी ईडी ने अटैच कर लिया है।
विज्ञापन

 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें