फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: एक नवंबर को बीएसई-एनएसई पर एक घंटे का मुहूर्त कारोबार; EPFO में नए सदस्यों की संख्या 9.07% बढ़ी

Mon, 21 Oct 2024 07:18 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली पर बीएसई और एनएसई पर एक घंटे का विशेष मुहूर्त कारोबार एक नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यह नए संवत 2081 की शुरुआत का प्रतीक होगा। शेयर बाजारों ने अलग-अलग सर्कुलर में कहा, मुहूर्त कारोबार शाम छह से सात बजे के बीच होगा। प्री-ओपनिंग सेशन यानी बाजार खुलने से पहले का सत्र शाम 5:45 से 6:00 बजे तक होगा।  मान्यता है कि मुहूर्त कारोबार से निवेशकों को पूरे साल लाभ मिलता है।
विज्ञापन


ईपीएफओ में नए सदस्यों की संख्या 9.07 फीसदी बढ़ी; अगस्त में जुड़े इतने नए सदस्य
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के नए सदस्यों की संख्या अगस्त, 2024 में सालाना आधार पर 9.07 फीसदी बढ़कर 18.53 लाख पहुंच गई। इस दौरान ईपीएफओ से करीब 9.30 लाख नए सदस्य जुड़े। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि से 0.48 फीसदी अधिक है।
श्रम मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी पेरोल आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में 18-25 आयु वर्ग के सबसे ज्यादा 8.06 लाख नए सदस्य ईपीएफओ से जुड़े। यह कुल जुड़े नए सदस्यों का 59.26 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें