ओडिशा के मलकानगिरी में नया हवाई अड्डा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को मलकानगिरी में नए हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। 233 एकड़ क्षेत्र में फैला, हवाई अड्डा गौडागुडा पंचायत क्षेत्र के कटलगुडा में स्थित है। एक अधिकारी ने बताया कि इसे 70 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है और इसका रनवे 1620 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है।
उन्होंने कहा कि पहले चरण में नौ सीटों वाले विमानों के इस हवाई अड्डे से संचालित होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में परिचालन वाले हवाई अड्डों की संख्या सात हो गई है। अन्य छह भुवनेश्वर, झारसुगुडा, कोरापुट के जेपोर, कालाहांडी के उत्केला, सुंदरगढ़ के राउरकेला और गंजम के रंगईलुंडा में स्थित हैं।
मालदीव के ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स ने ईज माय ट्रिप को लिखा पत्र
मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स ने ईज माय ट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी को मालदीव के लिए फ्लाइट बुकिंग फिर से शुरू करने के लिए पत्र लिखा है। मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स (माटाटो) ने मंगलवार को ईजमायट्रिप से 'खेदजनक' टिप्पणियों को भूलने का आह्वान किया और कहा कि ये टिप्पणियां 'सामान्य रूप से मालदीव के लोगों की भावनाओं प्रकट नहीं करते हैं।' ईजमायट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी को संबोधित बयान में मालदीव की अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय पर्यटकों के महत्व को रेखांकित किया गया है, जो कोविड के बाद देश में विदेश से आने वाले लोगों में सबसे ऊपर हैं। मालदीव और भारत के बीच संबंधों को परिभाषित करने वाली स्थायी दोस्ती और साझेदारी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए पत्र में कहा गया है कि हमारे राष्ट्रों को जोड़ने वाले बंधन राजनीति से परे हैं। हम अपने भारतीय समकक्षों को प्यारे भाइयों और बहनों के रूप में देखते हैं।
मालदीव से ईज माय ट्रिप को भेजा गया पत्र