फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2024: सरकार ने बजट में गिनाईं नौ प्राथमिकताएं, बताया अगले पांच साल का रोडमैप

Tue, 23 Jul 2024 11:20 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने पीएम गरीब कल्याण योजना को पांच साल के लिए बढ़ाया। इससे 80 करोड़ से अधिक गरीबों को लाभ हो रहा। रोजगार, कौशल प्रशिक्षण के लिए पीएम की पांच योजनाओं के पैकेज की घोषणा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। यह बजट विकसित भविष्य की नींव रखने वाला बताया जा रहा है, जो 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप देगा। इस दौरान उन्होंने सरकार की नौ प्राथमिकताओं के बारे में बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमने पीएम गरीब कल्याण योजना को पांच साल के लिए बढ़ाया। इससे 80 करोड़ से अधिक गरीबों को लाभ हो रहा। रोजगार, कौशल प्रशिक्षण के लिए पीएम की पांच योजनाओं के पैकेज की घोषणा। इससे पांच साल में 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को लाभ होगा। इन योजनाओं पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अंतरिम बजट में हमने विकसित भारत को रोडमैप को देने का वादा किया था।'

सरकार की ये नौ प्राथमिकताएं

  • खेती में उत्पादकता
  • रोजगार और क्षमता विकास
  • समग्र मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय
  • विनिर्माण और सेवाएं
  • शहरी विकास
  • ऊर्जा सुरक्षा
  • अधोसरंचना
  • नवाचार, शोध और विकास
  • अगली पीढ़ी के सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें