फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britannia: तारातला संयंत्र के स्थायी कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना स्वीकार की, कंपनी ने यह कहा

Mon, 24 Jun 2024 01:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Britannia: कंपनी के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संयंत्र के सभी स्थायी कर्मियों द्वारा वीआरएस स्वीकार किये जाने से कंपनी के कारोबारी परिचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
ब्रिटानिया - फोटो : Britannia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कोलकाता के तारातला कारखाने के सभी स्थायी कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन


कंपनी के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संयंत्र के सभी स्थायी कर्मियों द्वारा वीआरएस स्वीकार किये जाने से कंपनी के कारोबारी परिचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

कंपनी ने हाल ही में तारातला संयंत्र के सभी स्थायी कर्मचारियों के वीआरएस स्वीकार करने की जानकारी शेयर बाजार को दी थी।

तारातला संयंत्र देश में ब्रिटानिया के सबसे पुराने बिस्कुट विनिर्माण संयंत्रों में से एक है। यह जमीन सात दशक से भी अधिक समय पहले तत्कालीन कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट) ने कंपनी को पट्टे पर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें