फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oil: रूसी तेल आयात पर पाबंदी का भारतीय आपूर्ति पर दिखने लगा असर, BPCL बोली- मार्च के लिए पर्याप्त कार्गो नहीं

Fri, 24 Jan 2025 12:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

बीपीसीएल के निदेशक (वित्त) वी रामकृष्ण गुप्ता ने बृहस्पतिवार को विश्लेषकों से बातचीत में कहा, पिछले दो महीनों में जनवरी और फरवरी के लिए रूसी तेल की बुकिंग की गई थी, लेकिन मार्च की आपूर्ति के लिए पर्याप्त कार्गो नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रूस के तेल क्षेत्र पर लगाए गए व्यापक अमेरिकी प्रतिबंधों ने भारत में कच्चे तेल के प्रवाह को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) ने कहा, मार्च की आपूर्ति के लिए पर्याप्त कार्गो उपलब्ध नहीं हैं। अमेरिका ने 10 जनवरी को रूसी ऊर्जा क्षेत्र को निशाना बनाते हुए व्यापक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। इन प्रतिबंधों की घोषणा ऐसे समय में की गई, जब भारत की तेल रिफाइनिंग कंपनियां मार्च के कार्गो के लिए बातचीत शुरू कर रही थीं।

विज्ञापन


बीपीसीएल के निदेशक (वित्त) वी रामकृष्ण गुप्ता ने बृहस्पतिवार को विश्लेषकों से बातचीत में कहा, पिछले दो महीनों में जनवरी और फरवरी के लिए रूसी तेल की बुकिंग की गई थी, लेकिन मार्च की आपूर्ति के लिए पर्याप्त कार्गो नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा, क्रूड आपूर्ति में रूसी तेल की हिस्सेदारी अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के 31 फीसदी से घटकर मार्च तिमाही में 20 फीसदी पर आ सकती है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस पर प्रतिबंध के बीच भारतीय कंपनियों ने सस्ते दाम पर उपलब्ध रूसी तेल का बड़े पैमाने पर आयात शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें