फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदाणी बायोगैस प्लांट: भाजपा अध्यक्ष नड्डा, मुख्यमंत्रियों ने किया अवलोकन, जानिए बनारस संयंत्र की खासियत 

Tue, 14 Dec 2021 07:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा नेताओं ने बायोगैस संयंत्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसकी बारीकियां समझीं। उन्होंने प्रोजेक्ट को सराहा। वाराणसी के शहंशाहपुर में स्थापित 23 करोड़ की लागत के इस बायोगैस प्लांट को करीब एक साल में तैयार किया गया है। ऐसे प्लांट देश के अन्य राज्यों में भी लगाए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
वाराणसी में अदाणी बायोगैस प्लांट का अवलोकन करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नड्डा व मुख्यमंत्रीगण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम एवं अदाणी फाउंडेशन द्वारा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योगदान के तहत स्थापित बायोगैस प्लांट (वाराणसी बायोकॉनवर्जन प्रोजेक्ट) का शीर्ष भाजपा नेताओं ने अवलोकन किया। इस संयंत्र का बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बनारस आए विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के  मुख्यमंत्रियों ने अवलोकन किया। उनके साथ उनकी पत्नियां, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इन सभी भाजपा नेताओं ने बायोगैस संयंत्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसकी बारीकियां समझीं। उन्होंने प्रोजेक्ट को सराहा। वाराणसी के शहंशाहपुर में स्थापित 23 करोड़ की लागत के इस बायोगैस प्लांट को करीब एक साल में तैयार किया गया है। ऐसे प्लांट देश के अन्य राज्यों में भी लगाए जाएंगे। 

संयंत्र की खासियत और लाभ 
  • 90 मीट्रिक टन क्षमता के इस प्लांट से 3 टन बायोगैस, 18 टन ठोस प्राकृतिक उर्वरक व 55000 लीटर तरल प्राकृतिक उर्वरक का उत्पादन।
  • जैविक ऊर्जा का यह उत्पादन 3000 कार्बन क्रेडिट के बराबर है। 
  • प्लांट में कृषि कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र के साथ उर्वरक शोध और विकास प्रयोगशाला भी है। 
  • संयंत्र का संचालन "गोवर्धन वाराणसी फाउंडेशन एसपीवी" द्वारा किया जाएगा।
  • संयंत्र के लिए गोबर खरीदने से किसानों की आय बढ़ी।
  • गोबर खरीदी का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक मनी ट्रांसफर से।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें