बजट से युवाओं की आत्मनिर्भरता को नई ताकत, पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट को युवाओं के आत्मनिर्भरता के लक्ष्य से जोड़ते हुए कहा है कि आत्मनिर्भरता वह दीपक है, जो आत्मसम्मान और सामर्थ्य का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट देश के युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक मजबूती नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और क्षमता का आधार है। उन्होंने संस्कृत श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि जब व्यक्ति स्वयं को योग्य बनाता है, तभी समृद्धि स्वतः उसके पास आती है।