फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bitcoin Price: आज क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने वालों को हुआ नुकसान, लाल निशान पर अधिकतर डिजिटल करेंसी

Fri, 16 Jul 2021 04:19 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, पिछले 24 घंटों में यह 2.64 फीसदी गिरकर 31621.18 डॉलर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
बिटक्वाइन की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने वालों को आज नुकसान हुआ है। ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण में तीन फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद यह 1.29 लाख करोड़ डॉलर हो गया है। दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में से आठ लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। केवल टेथर और यूएसडी क्वाइन में मामूली तेजी आई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन के अलावा आज इथेरियम, डॉजक्वाइन, बाइनेंस क्वाइन, कार्डानो, एक्सआरपी, आदि में गिरावट देखी जा रही है।  

विज्ञापन


32 हजार डॉलर के नीचे बिटक्वाइन
बिटक्वाइन की बात करें, तो coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, पिछले 24 घंटों में यह 2.64 फीसदी गिरकर 31621.18 डॉलर पर पहुंच गई। बिटक्वाइन में पिछले सात दिनों में 3.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं दोपहर 1.50 बजे तक दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स- 

  • बिटक्वाइन - 2.64 फीसदी गिरकर 31621.18 डॉलर हुई कीमत।
  • इथेरियम - 3.39 फीसदी गिरकर 1895.45 डॉलर हुई कीमत।
  • टेथर - 0.01 फीसदी बढ़कर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस क्वाइन - 0.76 फीसदी गिरकर 309.20 डॉलर हुई कीमत।
  • कार्डानो - 2.99 फीसदी गिरकर 1.20 डॉलर हुई कीमत।
  • एक्सआरपी - 1.88 फीसदी गिरकर 0.5988 डॉलर हुई कीमत।
  • यूएसडी क्वाइन - 0.01 फीसदी बढ़कर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • डॉजक्वाइन - 5.77 फीसदी गिरकर 0.182 डॉलर हुई कीमत।
  • पोल्का डॉट - 5.98 फीसदी गिरकर 12.65 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस यूएसडी - 0.01 फीसदी गिरकर 1.00 डॉलर हुई कीमत।

स्रोत - coinmarketcap.com

डिजिटल मुद्रा में उछाल से अस्तित्व में आए क्रिप्टो एटीएम
मालूम हो कि दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी के लिए सबसे ज्यादा तैयार देश अमेरिका है। क्रिप्टो एटीएम एक फिजिकल डिवाइस है, जो लोगों को कैश, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से क्रिप्टोकरेंसी खरीदने की अनुमति देती है। डिजिटल मुद्रा में आए उछाल की वजह से क्रिप्टो एटीएम नेटवर्क अस्तित्व में आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें