फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बड़ी डील: न्यूयॉर्क का लग्जरी मैंडारिन ओरिएंटल होटल 729 करोड़ रुपये में खरीदा 

Sun, 09 Jan 2022 01:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hotel Mandarin Oriental Bought by Mukesh Ambani: 2003 में बना मैंडारिन ओरिएंटल होटल न्यूयॉर्क के कोलंबस सर्कल स्थित एक आलीशान होटल है। यह सेंट्रल पार्क और कोलंबस सर्कल के ठीक पास है। इस अधिग्रहण के बारे में आरआईएल ने स्टॉक एक्सचेंजों को आवश्यक जानकारी दी है। 
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर @flameoftruth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे धनी कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने न्यूयॉर्क की लग्जरी होटल मैंडारिन ओरिएंटल को 729 करोड़ रुपये (9.81 करोड़ डॉलर) में खरीद लिया है। कंपनी का अमेरिका में यह बड़ा अधिग्रहण है। 2003 में बना मैंडारिन ओरिएंटल होटल न्यूयॉर्क के कोलंबस सर्कल स्थित एक आलीशान होटल है। यह सेंट्रल पार्क और कोलंबस सर्कल के ठीक पास है। इस अधिग्रहण के बारे में आरआईएल ने स्टॉक एक्सचेंजों को आवश्यक जानकारी दी है। 

विज्ञापन


स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इंवेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (आरआईआईएचएल) ने 9.81 करोड़ डॉलर में कोलंबस सेंटर कॉरपोरेशन (केमैन) की पूर्ण हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने का समझौता किया है। यह केमैन आइलैंड्स में स्थित एक कंपनी है। वह मैंडारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क में 73.37 फीसदी हिस्सेदारी की अप्रत्यक्ष मालिक है। 
मैंडारिन होटल का राजस्व राजस्व 2018 में 854 करोड़ रुपये था। 2019 में यह मामूली घटकर 840 करोड़ रुपये हुआ और 2020 में कोरोना महामारी के चलते और घटकर 111 करोड़ रुपये रह गया था। 
विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह खरीदी उपभोक्ता और हॉस्पिटैलिटी कारोबार का विस्तार करने की रणनीति के तहत की है। रिलायंस समूह का ईआईएच में निवेश है और उसने ब्रिटेन के बकिंघमशायर में 300 एकड़ के स्टोक पार्क कंट्री क्लब का भी अधिग्रहण किया है। आरआईएल का मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक कन्वेंशन सेंटर भी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि मार्च 2022 के अंत तक मैंडारिन होटल का लेन-देन पूरा हो जाएगा। करार के अनुसार होटल के अन्य मालिक भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। बची 26.63% का भी अधिग्रहण आरआईआईएचएल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें