फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT dept: आयकर विभाग का बड़ा एक्शन; FY25 में 30444 करोड़ की अघोषित आय पकड़ी गई, 465 सर्वे किए गए

Tue, 05 Aug 2025 05:55 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2025 में 30,444 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। इस दौरान 465 सर्वे अभियान चलाए गए हैं। 
विज्ञापन
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान अब तक देशभर में 465 सर्वे अभियान चलाए हैं। इन कार्रवाइयों के दौरान कुल 30,444 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया गया है। यह जानकारी मंगलवार को संसद में दी गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:RBI MPC: ब्याज दरों पर एमपीसी का फैसला बुधवार को, अमेरिकी टैरिफ के एलान के बाद महंगाई के अनुमानों पर रहेगी नजर

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि आयकर विभाग को जब भी प्रत्यक्ष कर चोरी से संबंधित कोई विश्वसनीय जानकारी प्राप्त होती है, तो वह संबंधित मामलों में सर्वे, तलाशी और जब्ती अभियान, आकलन जैसी उपयुक्त कार्रवाई करता है ताकि अघोषित आय को कर के दायरे में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2024 और 2023 के आंकड़े

  • वित्त वर्ष 2025 के दौरान तलाशी लिए गए समूहों की कुल संख्या 1,437 थी और जब्त की गई संपत्ति 2,504 करोड़ रुपये थी।
  • वित्त वर्ष 2024 में आईटी विभाग द्वारा 737 सर्वेक्षण किए गए, जिसमें 37,622 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला। वहीं वित्त वर्ष 2023 में 1,245 सर्वेक्षण किए गए, जिसमें 9,805 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला। 
  • वित्त वर्ष 2024 में 1,166 समूहों की तलाशी ली गई और कुल 2,555 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। वित्त वर्ष 2023 में 1,437 समूहों की तलाशी के बाद 1,766 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें