फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business News: भारतमाला परियोजना की लागत दोगुनी, सरकारी बॉन्ड की खरीदारी सात साल के उच्च स्तर पर

Tue, 21 Nov 2023 06:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या एक दिन में यानी 19 नवंबर को 4,56,910 पर पहुंच गई, जो नया रिकॉर्ड है। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को भी हवाई यात्रियों की संख्या 4,56,748 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढांचागत विकास पर केंद्रित भारतमाला परियोजना (बीएमपी) की लागत दोगुनी होकर 10.64 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को कहा, यह वृद्धि निर्माण लागत बढ़ने व भूमि अधिग्रहण की कीमत बढ़ने की वजह से हुई है। भारतमाला परियोजना का लक्ष्य 5.35 लाख करोड़ के निवेश पर 34,800 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों का विकास करना है। इक्रा ने कहा, भारतमाला चरण-1 की संशोधित लागत के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी लंबित होने से आवंटन गतिविधि में गिरावट आई है। चालू वित्त वर्ष के सात महीनों में यह 48 फीसदी गिरकर 2,595 किलोमीटर रह गई, जो एक साल पहले 5,007 किलोमीटर थी।  
विज्ञापन


एजेंसी का अनुमान है, चालू वित्त वर्ष में परियोजना आवंटन गतिविधि में सालाना आधार पर 30 फीसदी से अधिक गिरावट आएगी। इक्रा रेटिंग्स के उपाध्यक्ष आशीष मोदाणी ने कहा, पांच वर्षों में सड़क मंत्रालय ने 95 फीसदी आवंटन हाइब्रिड वार्षिकी मोड और इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण माध्यम से किए हैं।

ईपीएफओ से जुड़े 17.21 लाख सदस्य रोजगार बढ़े
संगठित क्षेत्र में नए रोजगार बढ़े हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के आंकड़े यह बता रहे हैं। ईपीएफओ से सितंबर में शुद्ध रूप से 17.21 लाख सदस्य जुड़े। पेरोल आंकड़ों के मुताबिक, ईपीएफओ से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या करीब 8.92 लाख रही। आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर में 11.93 लाख सदस्य बाहर निकले, लेकिन, वे फिर से जुड़ गए। 8.92 लाख नए सदस्यों में करीब 2.26 लाख महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ से जुड़ी हैं।  
विज्ञापन


सरकारी बॉन्ड की खरीदारी सात साल के उच्च स्तर पर
निजी बैंकों की सरकारी बॉन्ड खरीदारी सात साल के शीर्ष पर पहुंच गई। इस खरीदारी में कंपनियों के बड़े निवेश भी शामिल हैं। क्लियरिंग कॉर्प ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, निजी बैंकों ने 17 नवंबर, 2023 को शुद्ध रूप से 83.43 अरब रुपये की सरकारी बॉन्ड की खरीदारी की। यह 15 नवंबर, 2016 के बाद सरकारी बॉन्ड की सबसे बड़ी एकदिनी खरीदारी है। आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में कुल 200 अरब रुपये से अधिक के बॉन्ड खरीदे गए। अक्तूबर में 101 करोड़ के बॉन्ड बेचे गए थे।  

कृषि-ग्रामीण कामगारों के लिए बढ़ी महंगाई 
कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के कामगारों के लिए खुदरा महंगाई अक्तूबर में मामूली बढ़कर क्रमशः 7.08 फीसदी एवं 6.92 फीसदी पर पहुंच गई। कुछ खाद्य उत्पादों के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ी है। सितंबर में कृषि व ग्रामीण कामगारों के लिए महंगाई 6.70 फीसदी और 6.55% रही थी।  

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर
घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या एक दिन में यानी 19 नवंबर को 4,56,910 पर पहुंच गई, जो नया रिकॉर्ड है। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को भी हवाई यात्रियों की संख्या 4,56,748 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें