फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच बोलीं, नुकसान के बावजूद एफएंडओ में निवेशकों की बढ़ती रुचि समझ से बाहर

Tue, 21 Nov 2023 06:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सेबी प्रमुख ने एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजार बीएसई में निवेशक जोखिम बचाव पहुंच मंच शुरू किए जाने के दौरान पूंजी बाजार नियामक के एक हालिया शोध पत्र का जिक्र किया। इसके मुताबिक, एफएंडओ में 45.24 लाख कारोबारियों में से सिर्फ 11 फीसदी ने लाभ कमाया है।
 
विज्ञापन
सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नुकसान के बावजूद निवेशकों की वायदा एवं विकल्प खंड (एफएंडओ) में बढ़ती रुचि समझ से बाहर है। यह स्थिति तब है, जब एफएंडओ में निवेश करने वाले 90 फीसदी लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने सोमवार को कहा कि महामारी के दौरान एफएंडओ खंड में निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। व्यक्तिगत कारोबारियों की कुल संख्या 2018-19 के 7.1 लाख की तुलना में 500 फीसदी से अधिक बढ़ गई है।  
विज्ञापन


11 फीसदी ने ही कमाया लाभ
सेबी प्रमुख ने एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजार बीएसई में निवेशक जोखिम बचाव पहुंच मंच शुरू किए जाने के दौरान पूंजी बाजार नियामक के एक हालिया शोध पत्र का जिक्र किया। इसके मुताबिक, एफएंडओ में 45.24 लाख कारोबारियों में से सिर्फ 11 फीसदी ने लाभ कमाया है।

500% से अधिक बढ़ी है 2018-19 की तुलना में व्यक्तिगत कारोबारियों की संख्या
2011-12 में एफएंडओ में 89 फीसदी लोगों ने पैसा गंवाया। उनका औसत नुकसान 1.1 लाख था। कुछ लोग भाग्यशाली थे, जिनका औसत लाभ 1.5 लाख रुपये था। एफएंडओ में एक तिहाई से अधिक निवेशकों की उम्र 20-30 साल है। 2018-19 में संख्या सिर्फ 11 फीसदी थी।
विज्ञापन


लंबी अवधि में महंगाई से अधिक मिलेगा रिटर्न
बुच ने कहा, उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि बाजार में दीर्घकालिक नजरिये से लंबी अवधि के लिए निवेश करते हैं, शायद ही आप कभी गलत होंगे। निवेशक लंबे समय तक बाजार में टिकता है तो उसका रिटर्न अर्थव्यवस्था में महंगाई की दर से अधिक होगा। निवेशक दीर्घकालिक नजरिया अपनाएं। एफएंडओ में हर दिन अपना पैसा खोने से अच्छा लंबी अवधि का निवेश है, जिसमें अच्छे रिटर्न की बेहतर संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें