फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Layoff: बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी ने 90 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, इसकी वजह AI; जानें क्यों

Tue, 11 Jul 2023 10:14 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप 'दुकान' ने अपने कर्मचारियों को तगड़ा झटका दिया है। ई-कॉमर्स स्टार्टअप कंपनी ‘दुकान' ने अपने 90 फीसदी कर्मचारियों को हटाकर उसकी जगह एआई चैटबॉट का सहारा लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप 'दुकान' ने अपने कर्मचारियों को तगड़ा झटका दिया है। ई-कॉमर्स स्टार्टअप कंपनी ‘दुकान' ने अपने 90 फीसदी कर्मचारियों को हटाकर उसकी जगह एआई चैटबॉट का सहारा लिया है। स्टार्टअप कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुमित शाह ने मंगलवार ने बताया कि कंपनी को एआई चैटबॉट से लागत में काफी कमी आई है, इस कारण मुनाफा कमाने के लिए कंपनी ने कर्मचारियों पर फैसला लिया है।

विज्ञापन


सीईओ शाह ने ट्वीट में कहा कि हमें एआई चैटबोट की वजह से अपनी सपोर्ट टीम के 90 फीसदी सदस्यों की छंटनी करनी पड़ रही है। साथ ही कहा कि यह एक मुश्किल फैसला है लेकिन यह करना बहुत जरूरी था और उन्होंने दावा किया कि समाधान में लगने वाले समय दो घंटे से कम होकर तीन मिनट तक हो गया है जिससे सपोर्ट सेवाओं की लागत 85 फीसदी तक घट गई है। शाह ने छंटनी को उचित ठहराते हुए फैसले को ग्राहकों के हित में बताया।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस कंपनी के फैसले की खूब आलोचना कर रहे हैं। जिसका बचाव करते हुए सुमित शाह ने कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत को देखते हुए स्टार्टअप यूनिकॉर्न बनने के बजाय मुनाफा कमाने को प्राथमिकता दे रहे हैं और हम भी ऐसा ही कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि दुकान ने कुछ विभागों में कर्मचारियों की छंटनी के साथ  अन्य टीमों में रिक्तियों की भी घोषणा की हैं। जो एआई,  उत्पाद डिजाइन से जुड़ी हैं। इससे पहले हुई छंटनी की बात करें तो कंपनी ने न केवल ग्राहक सहायता टीम में अपने कर्मचारियों की संख्या कम कर दी है। पिछले साल सितंबर में, स्टार्टअप ने लगभग 23 कर्मचारियों को निकाल दिया था, इसके बाद 2023 के शुरुआती महीनों में 50 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल दिया था। 

भारतीय स्टार्टअप दुकान दक्षता में सुधार और लागत कम करने के लिए एआई को एकीकृत करने वाली एकमात्र कंपनी नहीं है। मई 2023 में, अमेरिकी कंपनियों ने रिकॉर्ड तोड़ 80,089 नौकरियों में कटौती की घोषणा की। जिनमें से 3,900 विशेष रूप से तकनीकी क्षेत्र में एआई के कारण थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें