फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vodafone-Idea: इक्विटी हासिल करने से पहले सरकार चाहती है फंड जुटाने का स्पष्ट प्लान, जानें डिटेल्स

Sat, 08 Oct 2022 09:52 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vodafone-Idea: वोडाफोन आइडिया में इक्विटी लेने से पहले सरकार चाहती है  कि कंपनी फंड जुटाने की एक स्पष्ट योजना पेश करे। सरकार का मानना है कि अगर वोडाफोन-आइडिया के प्रमोटर कंपनी में और पैसा लगाने के इच्छुक नहीं हैं तो उन्हें अपनी हिस्सेदारी को कम करना चाहिए और एक नया निवेशक लाना चाहिए।
विज्ञापन
vodafone idea - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकदी की कमी से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के आस्थगित समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) पर उपार्जित ब्याज को इक्विटी में बदलने से पहले सरकार चाहती है कि कंपनी एक स्पष्ट फंड जुटाने की योजना पेश करे। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


मामले से परिचित अधिकारियों में से एक ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा है कि सरकार का मानना है कि अगर वोडाफोन-आइडिया के प्रमोटर कंपनी में और पैसा लगाने के इच्छुक नहीं हैं तो उन्हें अपनी हिस्सेदारी को कम करना चाहिए और एक नया निवेशक लाना चाहिए। सिर्फ सरकार के समर्थन पर निर्भर रहने से कंपनी को कोई फायदा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें