फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा झटका: बैंक ऑफ बड़ौदा से सभी तरह के लोन लेना होगा महंगा, एमसीएलआर में 0.5 फीसदी बढ़ोतरी

Mon, 11 Apr 2022 02:46 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके तहत एक साल की अवधि के लिए एमएलसीआर बढ़कर 7.35 फीसदी करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा अन्य अवधि के लिए भी इनमें बढ़ोतरी की गई है। 
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है। दरअसल, बैंक से लोन लेना मंगलवार से महंगा हो जाएगा। बैंक की ओर से शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया गया है कि  उसने ब्याज दर में बढ़ोतरी का फैसला किया है। दरों में यह वृद्धि 12 अप्रैल 2022 से लागू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


बैंक की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि उसने फंड की सीमांत लागत आधारित उधारी दरों (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके तहत एक साल की अवधि के लिए एमएलसीआर बढ़कर 7.35 फीसदी करने का फैसला लिया गया है। इसी तरह एक रात की अवधि, एक महीने, तीन महीने और छह महीने के एमसीएलआर को 0.05 फीसदी बढ़ाकर क्रमश: 6.50 फीसदी, 6.95 फीसदी, 7.10 फीसदी और 7.20 फीसदी कर दिया गया है। यहां बता दें कि बैंक के एक साल के एमसीएलआर में बढ़ोतरी से पर्सनल लोन, ऑटो लोन और होम लोन महंगे हो सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें