फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: बाकू जा रहे इंडिगो विमान ने बिना एटीसी की मंजूरी के भरी उड़ान, पायलट ड्यूटी से हटाए गए

Tue, 30 Jan 2024 06:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indigo: डीजीसीए ने कहा है कि इंडिगो की 29 जनवरी, 2024 की दिल्ली-बाकू उड़ान (6ई 1803) के पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है। उन पर बिना एटीसी क्लियरेंस के उड़ान भरने के आरोप हैं। इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) जांच कर रहा है कि उन्होंने आवश्यक हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) मंजूरी के बिना उड़ान भरी थी या नहीं।
विज्ञापन
गुवाहाटी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बाकू (अजरबैजान) जा रहे इंडिगो विमान को हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) की मंजूरी के बिना कथित तौर पर टेक ऑफ करने के आरोप में पायलट के उड़ान भरने से रोक लगा दी है। डीजीसीए के अनुसार, बाकू जाने वाले इंडिगो विमान ने एटीसी की मंजूरी के बिना उड़ान भरी।

विज्ञापन


विमानन नियामक ने कहा, डीजीसीए ने एक जांच शुरू कर दी है कि दिल्ली से बाकू के लिए इंडिगो के विमान ने एटीसी की मंजूरी के बिना उड़ान भरी थी। डीजीसीए के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, "इंडिगो विमान 6ई-1803 के पायलट को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।"

डीजीसीए ने कहा है कि इंडिगो की 29 जनवरी, 2024 की दिल्ली-बाकू उड़ान (6ई 1803) के पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है। उन पर बिना एटीसी क्लियरेंस के उड़ान भरने के आरोप हैं। इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) जांच कर रहा है कि उन्होंने आवश्यक हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) मंजूरी के बिना उड़ान भरी थी या नहीं। यह विमान 29 जनवरी को शाम लगभग 7:38 बजे रवाना हुई थी। 
विज्ञापन


वहीं, इंडिगो ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इंडिगो ने एक बयान में कहा, ''28 जनवरी, 2024 को दिल्ली और बाकू के बीच उड़ान संख्या 6ई 1803 से जुड़े मामले की जांच की जा रही है और इसमें आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें