फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइडन की सलाह का असर: भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ानों के किराये में तीन गुना वृद्धि

Sun, 25 Apr 2021 05:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत से अमेरिका का किराया तीन गुना हो गया
  • उड़ानों पर रोक की आशंका से बढ़ी टिकटों की मांग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को यहां की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। इसके बाद भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ानों के किराये में भारी वृद्धि देखने को मिली है।

विज्ञापन


उड्डयन उद्योग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ान में इकनॉमी श्रेणी के एक टिकट का औसत किराया 50 हजार रुपये था, जो अब बढ़कर 1.50 लाख रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को परामर्श जारी होने के बाद भारत-अमेरिका की उड़ानों की टिकटों की मांग बढ़ी है।

उड़ानों पर रोक की आशंका
एक सूत्र ने बताया कि कई यात्री तत्काल अमेरिका जाना चाहते हैं क्योंकि वे भारत-अमेरिका उड़ानों पर लगने वाली संभावित पाबंदी की वजह से फंसना नहीं चाहते। जर्मनी, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात सहित कुछ और देशों ने भी भारत से हवाई यात्रा पर रोक लगाई है। संयुक्त अरब अमीरात ने कोविड-19 की खराब होती स्थिति के मद्देनजर रविवार से अगले 10 दिनों के लिए भारत से हवाई यात्रा पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार ने बृहस्पतिवार को भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और मालदीव को श्रेणी चार के यात्रा परामर्श में शामिल कर दिया जिसका अभिप्राय है अमेरिकी नागरिकों को इन देशों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।

देश में निजी चार्टर विमान की भी मांग बढ़ी, किराया दोगुना
इस बीच देश के भीतर निजी चार्टर विमानों की मांग भी बढ़ी है खासतौर पर कोविड-19 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए छोटे शहरों से बड़े शहरों में ले जाने के लिए। मुंबई के चार्टर विमान ऑपरेटर के एक अधिकारी ने बताया कि उसके विमान पिछले कई दिनों से व्यस्त हैं क्योंकि वे अमीर लोगों के लिए एयर एंबुलेंस की तरह काम कर रहे हैं। दिल्ली के जनरल एविएशन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि निजी चार्टर विमानों के किराए में दोगुनी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें