फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी दुबई में तलाश रहे फैमिली ऑफिस, जानें क्या है प्लान?

Thu, 17 Nov 2022 06:32 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोर्ट से पावर सेक्टर तक अपना दखल रखने वाले अदाणी समूह के प्रमुख दुबई या न्यूयॉर्क को अपने कार्यालय के बेस के रूप में देख रहे हैं। इन कार्यालयों के लिए अदाणी परिवार अपने व्यक्तिगत धन का निवेश करेगा। 
विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी अपनी बढ़ती संपत्ति का प्रबंधन करने के लिए विदेशों में एक पारिवारिक कार्यालय स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं। इस मामले के बारे में जानकारी रखने वालों ने ऐसे संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोर्ट से पावर सेक्टर तक अपना दखल रखने वाले अदाणी समूह के प्रमुख दुबई या न्यूयॉर्क को अपने कार्यालय के बेस के रूप में देख रहे हैं। इन कार्यालयों के लिए अदाणी परिवार अपने व्यक्तिगत धन का निवेश करेगा। नाम सार्वजिनक ना करने की शर्त पर मामले की जानकारी रखने वाले कुछ लोगों ने इस बात के संकेत दिए हैं। 

उन्होंने कहा है कि यह अदाणी परिवार का बहुत ही निजी मामला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे की एक सूत्र ने कहा है कि समूह के संस्थापक विशेष परिवारिक कार्यालय के प्रबंधन के लिए  लोगों को बहाल करने की प्रकिया में हैं।

विज्ञापन

मोरबी हादसे में माता-पिता या दाेनों में से किसी एक को गंवाने वालों की मदद करेगा समूह
 

गुजरात के मोरबी पुल हादसे में एक या दोनों माता-पिता को खोने वाले एक बच्चे सहित बीस बच्चों को अदाणी समूह की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व शाखा की ओर से घोषित 5 करोड़ रुपये योजना से लाभ होगा। 

अदाणी समूह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 30 अक्टूबर को मोरबी शहर में एक केबल निलंबन पुल के ढह जाने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग अपनी चोटों का इलाज करा रहे हैं। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, 7 बच्चे अपने माता-पिता दोनों को खोने के बाद अनाथ हो गए थे और 12 बच्चों ने अपने माता-पिता में से एक को पुल ढहने के कारण खो दिया था। 

बयान में कहा गया है कि अदाणी फाउंडेशन मोरबी जिला प्रशासन के साथ काम कर रहा है ताकि प्रत्येक बच्चे के लिए 25 लाख रुपये की मदद सुनिश्चित की जा सके। बयान के अनुसार यह मदद एक गर्भवती महिला के अभी तक अजन्मे बच्चे के लिए भी होगा जिसने त्रासदी में अपने पति को खो दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें