India-ASEAN FTA: डॉ काओ ने सोमवार सुबह जकार्ता में भारतीय पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दोनों पक्षों की आबादी के आकार को देखते हुए उनके बीच बड़े व्यापार और निवेश की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के साथ मजबूत रिश्ते चाहते हैं। इसके सकारात्मक पहलू को देखिए।’’
‘दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ’ (आसियान) के महासचिव डॉ काओ किम होर्न ने भारत के साथ मजबूत संबंधों की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि यह 10 सदस्यीय समूह भारत के साथ मजबूत रिश्ते चाहता है। उनके अनुसार दोनों पक्षों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
डॉ काओ ने सोमवार सुबह जकार्ता में भारतीय पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दोनों पक्षों की आबादी के आकार को देखते हुए उनके बीच बड़े व्यापार और निवेश की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के साथ मजबूत रिश्ते चाहते हैं। इसके सकारात्मक पहलू को देखिए।’’
एक सवाल के जवाब में महासचिव ने कहा कि मौजूदा भारत-आसियान मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा की जा रही है और दोनों पक्ष इसे 2025 तक इसे पूरा करने की योजना पर काम कर रहे हैं। जकार्ता में सितंबर में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान-भारत एफटीए की समीक्षा समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जरूरत पर बल दिया था।
विज्ञापन
एफटीए पर 2009 में हस्ताक्षर किए गए थे और इसे जनवरी 2010 में लागू किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार भारतीय कारोबारियों की लंबे समय से मांग रही है कि आसियान-भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते की (FTA) की समीक्षा की जाए। उसने कहा कि समीक्षा जल्द शुरू होने से एफटीए को व्यापार के लिहाज से सुगम और परस्पर लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी। आसियान के 10 सदस्यों में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, थाइलैंड, ब्रूनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमा और कंबोडिया शामिल हैं।