Byju's: रिपोर्ट के अनुसार बायजू के ऑडिटर और तीन अहम निवेशक बोर्ड सदस्यों के इस्तीफे के बाद कंपनी का नया वैल्युएशन तय किया गया है। कंपनी का नया वैल्युएशन लगभग 12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
देश के एडटेक क्षेत्र के यूनिकॉर्न स्टार्टअप बायजू को बड़ा झटका लगा है। बैरन कैपिटल ने अपनी जून तिमाही की रिपोर्ट में बायजू का वैल्यूएशन लगभग आधा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार बायजू के ऑडिटर और तीन अहम निवेशक बोर्ड सदस्यों के इस्तीफे के बाद कंपनी का नया वैल्युएशन तय किया गया है। कंपनी का नया वैल्युएशन लगभग 12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछली बार अक्तूबर 2022 में कंपनी का वैल्युएशन 22 अरब डॉलर आंका गया था। उस वक्त बायजू ने कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी से करीब 250 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी। कंपनी का ताजा वैल्युएशन में पिछले वर्ष अक्तूबर की तुलना में लगभग 44.6 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।