फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital India: अमिताभ कांत ने कहा- भारत जी20 के जरिये दुनिया में पहुंचाएगा अपने डिजिटल बदलाव की कहानी

Wed, 12 Apr 2023 05:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैश्विक स्तर पर 4 अरब लोग ऐसे हैं, जिनके पास अपनी डिजिटल पहचान नहीं है। 133 ऐसे देश हैं, जहां डिजिटल तेज भुगतान की सुविधा नहीं है। 2.5 अरब लोगों के पास अपना बैंक खाता भी नहीं है।
विज्ञापन
अमिताभ कांत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारत अपनी डिजिटल बदलाव की कहानी को बाकी दुनिया तक पहुंचाने के लिए जी20 का इस्तेमाल करेगा। इस पहल से ‘वैश्विक दक्षिण’ में लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। लैटिन अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और ओशनिया क्षेत्र को ‘वैश्विक दक्षिण’ कहा जाता है।

विज्ञापन


भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा, भारत डिजिटलीकरण के दम पर अपने नागरिकों का जीवन बदलने में सक्षम है। अधिक उत्पादक रूप से कुशल अर्थव्यवस्था के निर्माण के योग्य है। अखिल भारतीय प्रबंध संघ के 8वें राष्ट्रीय नेतृत्व सम्मेलन में उन्होंने कहा, हम भारत के इस मॉडल को दुनिया के बाकी हिस्सों में कैसे ले जाते हैं, यह चुनौती है। 

पहल इसलिए जरूरी...
वैश्विक स्तर पर 4 अरब लोग ऐसे हैं, जिनके पास अपनी डिजिटल पहचान नहीं है। 133 ऐसे देश हैं, जहां डिजिटल तेज भुगतान की सुविधा नहीं है। 2.5 अरब लोगों के पास अपना बैंक खाता भी नहीं है। 75 देश गंभीर कर्ज संकट से गुजर रहे हैं। 
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक का कर्ज 0.85 फीसदी तक सस्ता
आरबीआई के रेपो दर की वृद्धि रोकने से कर्ज सस्ता होने की उम्मीद है। इस बीच, एचडीएफसी बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) को 0.85 फीसदी घटाकर 7.80 फीसदी कर दिया है। पहले यह 8.65 फीसदी पर था। नई दर 10 अप्रैल से लागू हो गई है। बैंक ने कहा, एक दिन के कर्ज की दर 0.85 फीसदी घटकर 7.80 फीसदी पर आ गई है। एक माह के कर्ज पर दर 0.70 फीसदी घटी है। 

लागत महंगाई सूचकांक तीन माह पहले अधिसूचित
आयकर विभाग ने तीन माह पहले ही चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए लागत महंगाई सूचकांक (सीआईआई) अधिसूचित कर दिया है। इससे आयकरदाताओं को अचल संपत्ति, प्रतिभूतियों व आभूषणों की बिक्री से होने वाले दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ की गणना में मदद मिलेगी। अधिसूचना के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सीआईआई 348 पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में यह 331 रहा था। 

एपल का दूसरा स्टोर 20 को दिल्ली में खुलेगा
एपल 18 अप्रैल को मुंबई में अपना पहला खुदरा स्टोर खोलेगी। इसके बाद 20 अप्रैल को दिल्ली में दूसरा स्टोर खोलेगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह भारत में अभी एक्सक्लूसिव एपल प्रीमियम रिसेलर के जरिये अपने उत्पाद बेच रही है। इस बीच, जनवरी-मार्च में एपल के कंप्यूटर की बिक्री 40% घट गई है। 

मर्सिडीज : पहली तिमाही में रिकॉर्ड 4,697 बिक्री
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज की कारों की बिक्री 2023 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 17 फीसदी बढ़कर 4,697 इकाई पहुंच गई। यह कंपनी की पहली तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री है। बिकने वाली कारें एक करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं। इससे पहले 2022 की समान तिमाही में कंपनी ने कुल 4,022 कारें बेची थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें