व्यापार नीति को लेकर अनिश्चित हालात बने हुए हैं
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लगाने के फैसले के लागू होने में अभी 21 दिन का समय है। इससे दोनों देशों के बीच बातचीत और किसी संभावित समझौते की उम्मीद बची हुई है। हालांकि व्यापार नीति को लेकर हालात अब भी अनिश्चित बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: PM Modi Speech: 'व्यक्तिगत कीमत चुकाने को भी तैयार'; US से तनाव के बीच किसानों के हितों पर बोले पीएम
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने हाल ही में यूरोपीय संघ सहित कई अन्य देशों के साथ व्यापार समझौते में सफलता हासिल की है। इसलिए ट्रंप के अपने अनुचित रुख से बहुत पीछे हटने की संभावना नहीं है। अमेरिका वर्तमान में एक मजबूत स्थिति से मोलभाव कर रहा है, जिससे भारत पर दबाव बढ़ गया है।
बाजार में घबराहट की संभावना कम, पर चुनौतियां बरकरार
बाजार में घबराहट की संभावना कम है, लेकिन निकट भविष्य में कमजोरी बनी रहेगी। निवेशकों के सतर्क रुख के कारण निर्यात-उन्मुख क्षेत्र कमजोर ही रहेंगे। बैंकिंग और वित्तीय, दूरसंचार, होटल, सीमेंट, पूंजीगत वस्तुएं और ऑटोमोबाइल जैसे घरेलू उपभोग क्षेत्र मजबूत बने रहेंगे।