Abans Holdings IPO Share Allotment Today: डायवर्सिफाइड फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर का आईपीओ 1.1 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस आईपीओ का इश्यू 256-270 रुपये प्रति शेयर के प्राइस रेंज में 12-15 दिसंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।
Abans Holdings आईपीओ के 345.6 करोड़ रुपये के आईपीओ के शेयरों का आवंटन मंगलवार को हो सकता है। डायवर्सिफाइड फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर का आईपीओ 1.1 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस आईपीओ का इश्यू 256-270 रुपये प्रति शेयर के प्राइस रेंज में 12-15 दिसंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। खुदरा बोलीदाताओं के लिए आरक्षित कोटा को केवल 40% सब्सक्राइब किया था जबकि एचएनआई सेगेमेंट में इसे 1.48 गुना सब्सक्राइब किया गया था। संस्थागत निवेशकों के सेगमेंट में इस आईपीओ को 4.10 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
विज्ञापन
2009 में स्थापित Abans Group वित्तीय सेवाओं, आभूषण, कॉमोडिटी, कृषि व्यापार और भंडारण, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और रियल एस्टेट के क्षेत्र में कारोबार कर रही है। जिन निवेशकों ने इश्यू के लिए बोली लगाई थी, वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की वेबसाइट पर आवंटन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।