फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banga: अजय बंगा ने विश्व बैंक अध्यक्ष का पदभार लिया, IMF व वर्ल्ड बैंक की अध्यक्षता करने वाले पहले अश्वेत

Sat, 03 Jun 2023 03:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ajay Banga: विश्व बैंक ने शुक्रवार को बंगा की मुख्यालय में प्रवेश करते हुए फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, “हमारे साथ मिलकर विश्व बैंक समूह के नए अध्यक्ष के रूप में अजय बंगा का स्वागत करें। हम गरीबी से मुक्त दुनिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
विज्ञापन
अजय बंगा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अमेरिकी अजय बंगा ने शुक्रवार को विश्व बैंक का अध्यक्ष पद संभाल लिया। इसके साथ ही वह दो वैश्विक वित्तीय संस्थानों- विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की अध्यक्षता करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं।

विज्ञापन


विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने तीन मई को बंगा (63) को विश्व वैंक के 14वें अध्यक्ष के तौर पर चुना था। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी में घोषणा की थी कि विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका बंगा को नामित करेगा।

विश्व बैंक ने शुक्रवार को बंगा की मुख्यालय में प्रवेश करते हुए फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, “हमारे साथ मिलकर विश्व बैंक समूह के नए अध्यक्ष के रूप में अजय बंगा का स्वागत करें। हम गरीबी से मुक्त दुनिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने ट्वीट किया, “मैं अजय बंगा को शुभकामनाएं देती हूं, क्योंकि वह आज विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में अपनी नई भूमिका ग्रहण कर रहे हैं। मैं अच्छा करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमारे संस्थानों के बीच गहरी साझेदारी जारी रखने की आशा करती हूं।”
विज्ञापन


बंगा विश्व बैंक की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। वह डेविड मालपास के स्थान पर आए हैं, जिन्होंने फरवरी में इस्तीफा देने का फैसला लिया था।

बंगा इससे पहले जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन थे। उससे पहले वह वैश्विक कंपनी मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। मास्टरकार्ड में लगभग 24,000 कर्मचारी काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें