फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना : समुद्र के नीचे केबल सिस्टम में निवेश करेगी एयरटेल, देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मिलेगा समर्थन

Tue, 22 Feb 2022 08:20 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

एयरटेल के कारोबार निदेशक एवं सीईओ अजय चिटकारा ने कहा कि समुद्र के नीचे केबल सिस्टम के साथ 5जी को मदद मिलेगी। सी-मी-वी-6 में निवेश कंपनी के नेटवर्क को भविष्य के लिए तैयार करने और भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में बड़ी इंटिग्रेटेड क्षमताओं को विकसित करेगा।
विज्ञापन
Airtel - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था को समर्थन देने और अपनी उच्च गति की वैश्विक नेटवर्क क्षमता के विस्तार के लिए भारती एयरटेल एसईए-एमई-डब्ल्यूई-6 (सी-मी-वी-6) समुद्र के अंदर केबल लगाने के गठजोड़ में शामिल हो गई है। एयरटेल ने कहा, वह एसईए-एमई-डब्ल्यू-6 में प्रमुख निवेशक के रूप में भाग ले रही है। केबल प्रणाली में कुल निवेश का 20 फीसदी जुटाएगी। 

विज्ञापन


यह 2025 में लाइव हो जाएगा। 19,200 आरकेएम (रूट किलोमीटर) का एसईए-एमई-डब्ल्यू-6 सिंगापुर और फ्रांस को जोड़ेगा। यह वैश्विक स्तर पर दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल प्रणाली होगी। भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा कि वह भारत की तेजी से बढ़ रही डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा और समर्थन देने के लिए इस गठजोड़ का हिस्सा बनी है। 

सदस्यों में ये भी
गठजोड़ के 12 अन्य सदस्यों में बांग्लादेश सबमरीन केबल कंपनी, धीरागु (मालदीव), जिबूती टेलीकॉम, मोबिली (सऊदी अरब), ऑरेंज (फ्रांस), सिंगटेल (सिंगापुर), श्रीलंका टेलीकॉम, टेलीकॉम इजिप्ट, टेलीकॉम मलेशिया और तेलिन (इंडोनेशिया) शामिल हैं।
विज्ञापन


5जी के लिए मददगादर
एयरटेल के कारोबार निदेशक एवं सीईओ अजय चिटकारा ने कहा कि समुद्र के नीचे केबल सिस्टम के साथ 5जी को मदद मिलेगी। सी-मी-वी-6 में निवेश कंपनी के नेटवर्क को भविष्य के लिए तैयार करने और भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में बड़ी इंटिग्रेटेड क्षमताओं को विकसित करेगा।

जियो की समुद्री केबल प्रणाली मालदीव को जोड़ेगी 
जियो इन्फोकॉम की अगली पीढ़ी की मल्टी-टेराबिट इंडिया-एशिया-एक्सप्रेस (आईएएक्स) समुद्र के अंदर की केबल प्रणाली मालदीव के हुलहुमाले को जोड़ेगी। कंपनी ने सोमवार को कहा, आईएएक्स प्रणाली मुंबई में पश्चिम से निकलती है और सिंगापुर को जोड़ती है। इसकी अतिरिक्त लैंडिंग के साथ शाखाएं भारत, मलयेशिया और थाइलैंड में हैं। आईएएक्स 2023 अंत तक सेवा के लिए तैयार हो जाएगी। यह उच्च क्षमता और गति वाली प्रणाली 16,000 किमी से अधिक में 200 टीबी/एस से अधिक क्षमता के साथ 100 जीबी/एस गति प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें