मामले की जांच के दौरान शेयर बाजार नियामक सेबी ने एनएसई में प्रशासनिक खामियों पर एक रिपोर्ट दी थी और एक्सचेंज की सीईओ चित्रा रामकृष्णा पर एक गुमनाम योगी की सलाह से फैसले लेने का खुलासा किया था।
सीबीआई नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर (जीओओ) आनंद सुब्रह्मण्यम से एक शेयर दलाल की कथित अनियमितता के बारे में पूछताछ कर रही है। आनंद से यह पूछताछ चेन्नई में पिछले तीन दिनों से चल रही है।
विज्ञापन
इस दौरान आनंद से एक्सचेंज में उसकी भूमिका, जीओओ पद पर अचानक उसे नियुक्ति कैसे मिली और एक्सचेंज की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्णा के साथ उसके ताल्लुकात के बारे में जानकारी ली गई। रामकृष्णा तथा एक अन्य पूर्व सीईओ रवि नारायण से सीबीआई पिछले सप्ताह पूछताछ कर चुकी है।
इस मामले की जांच के दौरान शेयर बाजार नियामक सेबी ने एनएसई में प्रशासनिक खामियों पर एक रिपोर्ट दी थी और एक्सचेंज की सीईओ चित्रा रामकृष्णा पर एक गुमनाम योगी की सलाह से फैसले लेने का खुलासा किया था। सीबीआई की एक टीम ने हाल में मुंबई में सेबी के कार्यालय से भी कुछ दस्तावेज हासिल किए हैं।