फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरटेल ने NCR में बंद की 3जी सेवाएं, परेशान उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

Sun, 02 Feb 2020 01:02 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरटेल ने दिल्ली एनसीआर में अपनी 3जी सेवाओं को बंद कर दिया है। इस वजह से लोगों की कॉल नहीं लग रही हैं। वहीं मोबाइल इंटरनेट के भी सिग्नल काफी कम आ रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं का गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं। 

विज्ञापन




एयरटेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में 3जी सेवाओं को दो दिन पहले बंद कर दिया गया। हालांकि कंपनी की तरफ से ग्राहकों को इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 3जी सेवाएं बंद होने से 4जी सिम वाले उपभोक्ता भी परेशान हो रहे हैं। नेटवर्क न होने से लोगों की कॉल ड्रॉप हो रही है। 

शिकायत करने पर भी नहीं मिल रहा है हल

सीरी एन शेट्टी नाम के उपभोक्ता ने लिखा कि इंटरनेट की स्पीड काफी खराब हो गई है। दो साल में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। एक हजार से अधिक लोग सोसाइटी में परेशान हो रहे हैं। कस्टमर केयर पर शिकायत करने पर रटाया हुआ सा जवाब मिलता है कि आपकी परेशानी को जल्द ठीक किया जाएगा। लेकिन वो कभी ठीक नहीं होती है। 
 

वहीं शिवनारायण नाम के उपभोक्ता ने कहा कि नोएडा में एयरटेल का नेटवर्क काफी खराब है। सेक्टर 25 में यह हाल है। इसके बाद भी कंपनी उनके नंबर को पोर्ट करने में आनाकानी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

खराब नेटवर्क में कैसे रहें ये एयरटेल से सीखें

संजीव चौधरी के नाम के एक उपभोक्ता ने लिखा एयरटेल के साथ रहना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। आप सीख सकते हैं कि कैसे आज के दौर में बिना नेटवर्क के कैसे रह सकते हैं। एयरटेल केवल अपने धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों की बदौलत चल रहा है। 

विज्ञापन

 

ऐसे करोड़ों उपभोक्ता है, जो सोशल मीडिया पर कंपनी की खराब सेवाओं के बारे में कई दिनों से शिकायत कर रहे हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें