फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airtel-ICICI Lombard: एयरटेल पेमेंट्स बैंक और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के बीच हुआ करार, जानें क्या होगा फायदा

Mon, 07 Feb 2022 05:14 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Airtel Payments Bank Partners ICICI Lombard: शेड्यूल बैंक एयरटेल पेमेंट बैंक ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के साथ करार किया है। इसके तहत अब बैंक के ग्राहक एयरटेल थैंक्स एप का उपयोग करके इस साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीद सकते हैं। यह इंश्योरेंस जीरो वेटिंग पीरियड के साथ आता है और यूजर्स पॉलिसी अवधि के दौरान चुनी गई बीमित राशि की सीमा के भीतर कई बार कई दावे कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
एसरटेल-आईसीआई लोम्बार्ड में करार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेड्यूल बैंक का दर्जा प्राप्त एयरटेल पेमेंट बैंक ने ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामले को देखते हुए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने ग्राहकों को साइबर इंश्योरेंस समाधान प्रदान करने के लिए यह करार किया है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि लगातार बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए कंपनी ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला किया है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एयरटेल पेमेंट बैंक को शेड्यूल बैंकों का दर्जा प्रदान किया था। इसके बाद एयरटेल पेमेंट बैंक सरकारी योजनाओं में हिस्सेदारी ले सकता है, प्राथमिक नीलामी, फिक्स्ड रेट, वेरीएबल रेट रेपो और रिवर्स रेपो के साथ साथ मार्जिनल स्टैंडिंग फैसेलिटी में भी भागीदार हो सकता है। नए करार के तहत अब बैंक के ग्राहक एयरटेल थैंक्स एप का उपयोग करके इस साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीद सकते हैं। यह इंश्योरेंस जीरो वेटिंग पीरियड के साथ आता है और यूजर्स पॉलिसी अवधि के दौरान चुनी गई बीमित राशि की सीमा के भीतर कई बार कई दावे कर सकते हैं। गौरतलब है कि डिजिटल भुगतान और लेन-देन में बढ़ोतरी से ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी उसी तेजी से बढ़े हैं। इसीके मद्देनजर कंपनी ने ये निर्णय किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें