फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की वजह से एयर इंडिया ने बंद की मुंबई-न्यूयार्क उड़ान

Mon, 20 May 2019 03:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया ने अपनी मुंबई-न्यूयॉर्क के बीच जारी उड़ान को बंद करने का निर्णय लिया है। विमानन कंपनी ने कहा है कि उसे इस उड़ान को चलाने में लगातार घाटा हो रहा है, जिसकी वजह से यह फैसला लिया है। इस घाटे की वजह बना है पाकिस्तान का एक निर्णय, जो उसने बालाकोट में हुए हवाई हमले के बाद लिया था। 

हफ्ते में तीन दिन होती उड़ान

एयर इंडिया इस उड़ान को हफ्ते में तीन दिन संचालित करती थी। लेकिन पाकिस्तान द्वारा उसकी हवाईक्षेत्र को 30 मई तक बंद किए जाने से उड़ान पर असर पड़ रहा था।

फरवरी से विलंबित थी उड़ान

एयर इंडिया ने फरवरी में इस उड़ान को जून तक के लिए विलंबित कर दिया था। कंपनी का कहना है कि वो आगे भी इस उड़ान का संचालन नहीं करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उड़ान में यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं हो रही थी। 

दिल्ली से भी बंद की उड़ान

कंपनी ने दिल्ली से भी अपनी उड़ान को बंद कर दिया है। सर्दियों में कंपनी न्यूयॉर्क के लिए अपनी उड़ान को संचालित नहीं करेगी। 

हवाई कंपनियों को हो रहा है नुकसान

हवाई कंपनियों को पाक वायुक्षेत्र बंद होने से लगातार नुकसान हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका और यूरोप जाने वाली उड़ानों को लंबा रूट लेना पड़ रहा है। इससे उड़ान का समय भी पहले से काफी लग रहा है। 

26 फरवरी से बंद है एयरस्पेस

पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना द्वारा 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हवाई हमला किया था, जिसके बाद सरकार ने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था। हालांकि 27 मार्च को केवल दिल्ली, बैंकॉक और क्वालालंपुर को छोड़कर सभी विमानों को आवाजाही करने का आदेश जारी कर दिया था। 
विज्ञापन


पाक सरकार के विमानन मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों और सेना ने बैठक करके यह फैसला लिया है। इस फैसले की जानकारी सभी हवाई अड्डों को दे दी गई है। इसके साथ ही पायलटों को नोटएम के जरिए सूचना पहुंचा दी गई है। 

भारत के चुनाव बाद होगा फैसला

पाकिस्तान के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि सरकार अब भारत में चुनाव के बाद इस बारे में फैसला लेगी। फवाद ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में किसी तरह का भी सुधार नहीं दिख रहा है। जब तक भारत में नई सरकार नहीं आ जाती है, तब तक यह प्रतिबंध लगा रहेगा। 
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें