फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: तेल अवीव के लिए दो नवंबर तक उड़ानें स्थगित, सात अक्तूबर से नहीं हुआ है नियमित उड़ानों का परिचालन

Thu, 26 Oct 2023 02:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India: एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि तेल अवीव के लिए निर्धारित उड़ानें दो नवंबर तक निलंबित कर दी गई हैं। एयरलाइन ने सात अक्टूबर से तेल अवीव से आने-जाने वाली किसी निर्धारित उड़ान का परिचालन नहीं किया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया ने इस्राइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच जारी तनाव के बीच तेल अवीव के लिए अपनी निर्धारित उड़ानों के निलंबन की अवधि को 2 नवंबर तक बढ़ा दिया है। ताजा संघर्ष सात अक्टूबर को गाजा से हमास आतंकवादियों द्वारा इजरायल के खिलाफ किए गए अभूतपूर्व हमलों से शुरू हुआ है। इजरायल ने हमलों का बदला लेने के लिए गाजा में बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू की है। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि तेल अवीव के लिए निर्धारित उड़ानें दो नवंबर तक निलंबित कर दी गई हैं। एयरलाइन ने सात अक्टूबर से तेल अवीव से आने-जाने वाली किसी निर्धारित उड़ान का परिचालन नहीं किया है।

विज्ञापन


आम तौर पर, पूर्ण-सेवा वाहक राष्ट्रीय राजधानी से तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित करता है। यह सेवा सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को है। इस महीने के दौरान, एयरलाइन ने बढ़ते संघर्ष की पृष्ठभूमि में इजरायल से वापस आने की इच्छा रखने वाले भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत राष्ट्रीय राजधानी से तेल अवीव के लिए कुछ चार्टर्ड उड़ानों का संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें