बजट एयरलाइन एयर एशिया ने घरेलू मार्ग पर एक तरफ की यात्रा के लिए डिस्काउंट फेयर की पेशकश की है। स्कीम के तहत 786 रुपये में टैक्स आदि मिलाकर यात्रा की जा सकती है। इस ऑफर के तहत डिस्काउंट फेयर 3 जुलाई तक उपलब्ध होगा जो एक फरवरी से 30 अप्रैल 2017 तक की यात्रा के लिए वैध होगा।
एयर एशिया ने एक बयान में कहा, एयर एशिया ‘सुपरमैन की तरह उड़ान भरें की स्पेशल स्कीम की घोषणा कर रही है जिसके तहत बेंगलुरु या नई दिल्ली से जुड़े एयर एशिया के गंतव्यों के लिए 786 रुपए में एक तरफ के किराए की पेशकश की गई है।
एयर एशिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अमर अब्रोल ने कहा, हमें विशिष्ट किराए की पेशकश कर खुशी हो रही है।