फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज के आंसू देने के बाद टमाटर भी होने लगा 'लाल', आखिर कैसे बनेगी सब्जी

Thu, 26 Sep 2019 06:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टमाटर की कीमतों में उछाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्याज द्वारा लोगों को आंसू मिलने के बाद अब टमाटर भी इसी राह पर चल पड़ा है। पिछले एक हफ्ते में इसकी कीमतों में 70 फीसदी का इजाफा हो गया है। ऐसे में नवरात्रों के वक्त लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्याज फिलहाल देश भर में 60 से 80 रुपये के किलो के बीच बिक रहा है। वहीं टमाटर भी अब 40 से 60 रुपये के बीच बिकने लगा है। 

थोक मंडी में भी बढ़े भाव

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टमाटर की पैदावार मुख्यतः उत्तरी राज्यों के अलावा महाराष्ट्र और कर्नाटक में होती है। इन राज्यों में बाढ़ और बारिश से फसल चौपट हो गई है। इसके चलते दिल्ली समेत देश के कई शहरों में इसकी कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। थोक मंडियों में कम आवक के चलते कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। देश की सबसे अजादपुर सब्जी मंडी में टमाटर का थोक भाव 34 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। 

विज्ञापन


एक दिन पहले बुधवार को टमाटर का थोक भाव आठ रुपये से लेकर 34 रुपये प्रति किलो था और आवक 560.3 टन थी। जबकि एक सप्ताह पहले 19 सितंबर को दिल्ली में एपीएमसी के रेट के अनुसार, टमाटर का थोक भाव 4.50-20 रुपये प्रति किलो था, जबकि आवक 1,700 टन थी। 

आगे भी बढ़ेंगे प्याज-टमाटर के दाम

थोक व्यापारियों के मुताबिक प्याज और टमाटर की कीमतों में फिलहाल कमी नहीं आने की उम्मीद है। इन दोनों सब्जियों की कीमतों में आगे भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को यह दोनों सब्जियां खरीदने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। 

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों में खुदरा प्याज की कीमत 60 रुपये किलो है। मुंबई में यह 58 रुपये किलो और चेन्नई में 42 रुपये किलो बेचा जा रहा है। कानपुर में, प्याज की कीमत 70 रुपये किलो और पोर्ट ब्लेयर में 80 रुपये किलो है।

विज्ञापन


हालांकि, व्यापारिक आंकड़ों के हिसाब से प्याज की गुणवत्ता और उसके उत्पादन के स्थान के आधार पर, देश के अधिकांश हिस्सों में खुदरा प्याज की कीमतें 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में चल रही हैं।

सब्जी बनाने में दिक्कत

किसी भी तरह की तरीदार सब्जी बनाने या फिर दाल में तड़का लगाने के लिए टमाटर-प्याज की जरूरत पड़ती है। बिना इनके सब्जी या फिर दाल में स्वाद नहीं आता है। ऐसे में लोग इन पर पूरी तरह से निर्भर रहते हैं। 

उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘केंद्र के पास पर्याप्त मात्रा में प्याज है। राज्य सरकारों को जितना प्याज चाहिये, वह ले सकती हैं।’’ केंद्र सरकार अपने बफर स्टॉक से प्याज को बाजार में उतार कर घरेलू बाजार में आपूर्ति में सुधार कर रही है।

प्याज का बफर स्टॉक लगभग 50,000 टन का है, जिसमें से 15,000 टन प्याज को नाफेड, एनसीसीएफ और मदर डेयरी के सफल बिक्री केन्द्र जैसी एजेंसियों के माध्यम से बाजार में जारी किया गया है।

पासवान ने कहा कि केंद्र ने अब तक त्रिपुरा को 1,850 टन प्याज, हरियाणा को 2,000 टन और आंध्र प्रदेश को 960 टन प्याज 15.59 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दिये हैं। ये राज्य उपभोक्ताओं को अधिकतम 23.90 रुपये किलो की दर से प्याज बेचेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें