फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलन मस्क को झटका: जितने में खरीदा ट्विटर, उससे दोगुना हुआ टेस्ला को नुकसान, 100 अरब डॉलर तक गिर गई कंपनी की वैल्यू

Wed, 27 Apr 2022 10:31 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Elon Musk-Twitter Deal latest Update: एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर को खरीदने की मस्क की डील पूरी होने के अगले दिन मंगलवार को टेस्ला के शेयरों में जो गिरावट शुरू हुई, उसने थमने का नाम ही नहीं लिया। टेस्ला इंक के शेयर 12 फीसदी तक टूट गए। इससे कंपनी के मार्केट कैप में 100 अरब डॉलर की कमी आई। 
 
विज्ञापन
एलन मस्क की नेटवर्थ घटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क कब्जा हो गया है। यह डील टेक जगत की तीसरी सबसे बड़ी डील है और इसके लिए मस्क 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपये) का भुगतान करेंगे। लेकिन, जहां एक ओर एलन मस्क ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की, तो दूसरी ओर इस डील पर मुहर लगने के बाद उन्हें तगड़ा झटका भी लगा है। उन्हें ये झटका उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों ने दिया है। 

विज्ञापन


डील के बाद बुरी तरह टूटे शेयर 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार देर रात जैसे बीते कई दिनों से जारी बहस पर उस समय विराम लग गया, जब ट्विटर बोर्ड ने एलन मस्क के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और इस प्लेटफॉर्म की कमान उनके हाथ में सौंपने पर मुहर लगा दी। डील के अगले दिन मंगलवार को टेस्ला के शेयरों में जो गिरावट शुरू हुई, उसने थमने का नाम ही नहीं लिया। मंगलवार को टेस्ला इंक के शेयर 12 फीसदी तक टूट गए। इससे कंपनी के मार्केट कैप में भारी कमी आई। 

ट्विटर सौदे की लागत से दोगुनी घटी वैल्यू 
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क की ट्विटर की खरीद के बाद टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के एक ही दिन में टेस्ला की बाजार वैल्यू 100 अरब डॉलर कम हो गई। इस डील से पहले कंपनी का मार्केट कैप एक ट्रिलियन डॉलर था, जो डील के अगले ही दिन घटकर 906 अरब डॉलर रह गया। इसे दुनिया के सबसे रईस इंसान और टेस्ला-स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। 
विज्ञापन


इतनी घट गई मस्क की संपत्ति
संपत्ति की बात करें तो ट्विटर की कमान थामने के बाद ही एलन मस्क की कंपनी के शेयरों में गिरावट के बाद टॉप-10 अरबपतियों की सूची में पहले पायदान पर काबिज मस्क की नेटवर्थ में भी बड़ी गिरावट आई है। इस डील को दो ही दिन हुए है और उनकी नेटवर्थ कम होकर 269 अरब डॉलर से कम होकर 239.2 अरब डॉलर रह गई है। ट्विटर डील के बाद से उनकी नेटवर्थ 10.83 फीसदी 29 अरब डॉलर कम हो गई है। 

ऐसे पूरा हुआ ट्विटर के साथ सौदा 
मस्क और ट्विटर के बीच हुए सौदे की बात करें तो, महज कुछ ही समय में एलन मस्क ट्विटर के हिस्सेदार से मालिक बन गए हैं। पहले टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने कंपनी में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी और उसके कुछ ही दिन बाद उन्होंने ट्विटर बोर्ड को पत्र लिखकर कंपनी को 100 फीसदी खरीदने का बड़ा ऑफर देकर सबको चौंका दिया। एलन मस्क ने 43 अरब डॉलर (3.2 लाख करोड़ रुपये) में ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था, इसके बाद सोमवार को देर रात ये सौदा 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपये) में पूरा हो गया। मस्क के ऑफर के अनुरूप उन्हें ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4148 रुपये) चुकाने होंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें