फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने एस्ट्रो ऑफशोर में 80 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का किया एलान, मिलेगा ये फायदा

Fri, 30 Aug 2024 04:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Ports: एस्ट्रो ऑफशोर, जिसमें अदाणी पोर्ट्स 80% हिस्सेदारी खरीदेगा के पास अलग-अलग तरह की नौकाओं सहित 26 जहाजों का बेड़ा है। खनन कंपनी एनएमडीसी और निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लार्सन एंड टूब्रो भी इसके ग्राहक हैं।  
विज्ञापन
अदाणी पोर्ट्स - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने शुक्रवार को बताया कि वह 18.5 करोड़ डॉलर में एक अपतटीय सहायक पोत ऑपरेटर एस्ट्रो ऑफशोर में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदेगा। समूह के अनुसार इस अधिग्रहण से  उसके बेड़े का विस्तार होगा और बंदरगाह परिचालन में विविधता आएगी। 

विज्ञापन


एस्ट्रो ऑफशोर, जिसमें अदाणी पोर्ट्स 80% हिस्सेदारी खरीदेगा के पास अलग-अलग तरह की नौकाओं सहित 26 जहाजों का बेड़ा है। खनन कंपनी एनएमडीसी और निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लार्सन एंड टूब्रो भी इसके ग्राहक हैं।  

अदाणी पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी गुप्ता ने एक बयान में कहा, "एस्ट्रो हमारे वर्तमान बेड़े में 142 टग्स और ड्रेजर जोड़ देगा... (और) अधिग्रहण से हमें टियर-1 ग्राहकों की प्रभावशाली सूची तक पहुंच भी मिलेगी।" 
विज्ञापन


यह सौदा ऐसे समय में हुआ है जब भारत का सबसे बड़ा निजी बंदरगाह संचालक अपने मुख्य बंदरगाह परिचालन से आगे अपनी उपस्थिति बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, ताकि छोटे प्रतिद्वंद्वियों जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर और गुजरात पिपावाव के मुकाबले क्षेत्र में अपनी बढ़त बनाए रख सके। अदाणी पोर्ट्स ने कहा कि यह अधिग्रहण एक महीने के भीतर पूरा हो जाने की उम्मीद है, इसके लिए किसी नियामकीय अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें